रायबरेली। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर रायबरेली जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला संपर्क केंद्र (डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर) स्थापित किया है। यहां आम नागरिक मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के साथ अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर यह व्यवस्था अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर की गई है। जिला निर्वाचन कार्यालय, रायबरेली में स्थापित इस संपर्क केंद्र की सुविधा आलेख्य प्रकाशन से लेकर अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन तक उपलब्ध रहेगी। अंतिम प्रकाशन की निर्धारित तिथि 4 जनवरी 2027 है।
24 घंटे चालू रहेगा जिला संपर्क केंद्र
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जिला संपर्क केंद्र का नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। मतदाताओं की सहायता के लिए तीन दूरभाष नंबर जारी किए गए हैं। नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
मतदाता इन नंबरों पर करें संपर्क
- टोल फ्री नंबर: 1950
- दूरभाष नंबर: 0535-1950
- वैकल्पिक संपर्क नंबर: 0535-2975450
मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी और शिकायत की मिलेगी सुविधा
उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के दौरान मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने या शिकायत दर्ज कराने के लिए आमजन जिला संपर्क केंद्र पर फोन कर सकते हैं।
इस व्यवस्था का उद्देश्य मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करना और निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य को लेकर लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी या किसी समस्या के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।
आधिकारिक जानकारी: भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर भी मतदाता सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।