अन्य Central योजनाएं

Ration Card Update: यूपी में डेढ़ करोड़ लाेगों का बनाया जाएगा राशन कार्ड, योगी सरकार ने पूरा किया 22 प्रतिशत लक्ष्य

satish
By satish On October 3, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

राज्य ब्यूराे, लखनऊ। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत प्रवासी श्रमिकों को Ration Card मुहैया कराने के लिए सत्यापन की प्रक्रिया पूरे प्रदेश में चल रही है। खाद्य एवं रसद विभाग के हालिया आंकड़ों के अनुसार, अब तक 34.71 लाख प्रवासी श्रमिकों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है, जो कि तय लक्ष्य 1.58 करोड़ का करीब 22 प्रतिशत है।

30 हजार श्रमिकों के आंकड़े विभाग के डेटाबेस में अपलोड कर दिए गए हैं। वहीं, 10.28 लाख श्रमिकों के आय प्रमाणपत्र और आनलाइन फार्म अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हालांकि, प्रवासी श्रमिकों के डाटा अपलोड होने के बाद भी उन्हें तत्काल राशन उपलब्ध करना, फिलहाल संभव नहीं दिखाई दे रहा है।

15.10 करोड़ लोग ले रहे राशन

भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 79.56 प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 64.46 प्रतिशत आबादी को ही राशन उपलब्ध कराया जा सकता है। प्रदेश में यह कोटा अभी पूर्ण है। बता दें कि वर्तमान में प्रदेश में 15.10 करोड़ लोग राशन ले रहे हैं।

29 जुलाई तक तक होगा खाद्यान्न का वितरण

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश के अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को जुलाई माह के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण न होने के कारण तिथि में विस्तार किया गया है। अब 29 जुलाई तक खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा, ताकि कोई भी लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रहे।

इस अवधि में ई-पास मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल ओटीपी के माध्यम से वितरण की सुविधा भी 29 जुलाई को उपलब्ध रहेगी।

-सौरभ बाबू, खाद्य आयुक्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
satish

satish

### Satish Kumar – Biographical Info Satish Kumar is a content writer and digital information publisher focused on government schemes, government jobs, exam results, scholarships, and other important public-service updates in India. He aims to provide readers with simple, useful, and easy-to-understand information about the latest government initiatives and online services. He is from Uttar Pradesh and has completed his graduation. Through his work in digital publishing, Satish Kumar shares informative articles to help readers understand eligibility criteria, application processes, benefits, required documents, status-check procedures, and other important details related to government schemes and services. His primary focus is on presenting information in a clear and reader-friendly manner so that people can easily find the information they need online.