Automobile

Renault Duster Adventure Edition की इंडियन मार्केट में एंट्री, जानिए ₹12.99 लाख में क्या मिलेगा?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Renault India ने अपनी आइकॉनिक एसयूवी Duster का नया Adventure Edition लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन को Duster की एडवेंचर लेगेसी को सम्मान देने के लिए पेश किया है, जिसने भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी शानदार राइड क्वालिटी और ऑफ-रोड क्षमता के दम पर अलग पहचान बनाई थी.

Renault Duster Adventure Edition को खास एक्सटीरियर कॉस्मेटिक अपडेट्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है. ये SUV तीन पावरट्रेन ऑप्शंस में उपलब्ध होगी. कंपनी का कहना है कि ये एडिशन उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो Duster के एडवेंचर डीएनए और मॉडर्न फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं. आइए जानते हैं नई Renault Duster Adventure Edition में क्या कुछ नया मिलता है?

डिजाइन अपडेट

Renault Duster Adventure Edition का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया एडवेंचर-थीम वाला एक्सटीरियर है. SUV पर एक्सक्लूसिव Adventure Decals दिए गए हैं, जिनमें टोपोग्राफिकल कंटूर लाइन्स और लेह (34.27 N, 77.60 E) के जियोग्राफिकल कोऑर्डिनेट्स शामिल हैं. ये डिजाइन उन कठिन रास्तों को दर्शाता है, जहां Duster ने अपनी ऑफ-रोड क्षमता साबित की थी. इसके अलावा Adventure Embellisher और नए Adventure Floor Mats इसे रेगुलर मॉडल से अलग पहचान देते हैं. इस SUV में 17-इंच Ocean Alloy Wheels और फुल LED हेडलैंप्स भी दिए गए हैं.

इंटीरियर डिटेस

केबिन में प्रीमियम और मॉडर्न फील देने के लिए कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं. इसमें इलेक्ट्रिक पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट और प्रीमियम Adventure Floor Mats दिए गए हैं. डैशबोर्ड पर 10.1-इंच का OpenR Link मल्टीमीडिया सिस्टम मिलता है, जो केबिन को हाई-टेक लुक देता है.

फीचर्स और सेफ्टी

नई Duster Adventure Edition में Connected Car Technology के साथ My Renault App सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा ऑटोमैटिक डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल LED हेडलाइट्स, इलेक्ट्रिक टेलगेट और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं, जो इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाते हैं. इसे सेफ्टी के लिए स्टैंडर्ड 6 एयरबैग के साथ तमाम फीचर्स मिलते हैं.

इंजन और माइलेज

डस्टर के एडवेंचर एडिशन को तीन पावरट्रेन विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें Turbo TCe 100 MT, Turbo TCe 160 MT और Turbo TCe 160 DCT शामिल हैं. इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः ₹12.99 लाख, ₹13.99 लाख और ₹15.39 लाख है. इसका अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 19.41 kmpl तक है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।