Automobile

Royal Enfield Sales May 2026: Classic 350 बनी नंबर-1, Bullet 350 और Hunter 350 की बिक्री में जोरदार उछाल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 18, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Royal Enfield इंडियन मार्केट में अपनी रेट्रो स्टाइल और क्लासिक मोटरसाइकिलों के लिए जानी जाती है. समय के साथ कंपनी मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और इनकी सेल भी बढ़ी है. पिछले महीने की बिक्री पर नज़र डालें, तो इन्होंने पॉजिटिव नोट पर मई 2026 को खत्म किया है. पिछले महीने इनकी कुल 94,115 यूनिट बिकी हैं.

ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 75,820 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 24.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. Royal Enfield Classic 350 सेल के मामले में पहले नंबर पर है. वहीं, Bullet 350 और Hunter 350 जैसी बाइक्स की मांग बढ़ी है. वहीं, Super Meteor और Shotgun की मांग घटी है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालते हैं.

Royal Enfield Classic 350

सेल के मामले में पहले नंबर क्लासिक 350 है. इसे पिछले महीने कुल 34,594 नए ग्राहक मिले हैं. ये आकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 28,628 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 20.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,82,658 से शुरू होती है.

Royal Enfield Bullet 350

लिस्ट में दूसरे नंबर पर Bullet 350 है. पिछले महीने इसकी कुल 23,372 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 28,628 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 35.26 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,64,423 है.

Royal Enfield Hunter 350

हंटर 350 की मांग बढ़ी है. पिछले महीने इसकी कुल 20,418 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 15,972 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 27.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,37,640 से शुरू होती है.

Royal Enfield Meteor 350

सेल के मामले में चौथे नंबर पर मीटियोर 350 है. पिछले महीने इसे कुल 8360 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 7697 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8.61 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹ 1,99,189 से शुरू होती है.

Royal Enfield 650 Twin

बिक्री में धमाकेदार बढ़ोतरी की दम पर 650 Twin ने कंपनी की टॉप-5 मोटरसाइकिलों वाली लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 3602 यूनिट बिके हैं. ये आंकड़ा मई 2025 में बिकी इसकी कुल 2675 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 34.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसे ₹3,64,856 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 मोटरसाइकिलों के अलावा पिछले महीने Guerrila 650 की 1657 यूनिट, Himalayan की 1627 यूनिट, Super Meteor की 404 यूनिट और Shotgun की मात्र 81 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।