Tech News

Shopping के बाद Tracking आसान, Google Wallet दिखाएगा पूरा ऑर्डर स्टेटस

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 9, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • इसके लिए Gmail सेटिंग्स सक्षम करनी होंगी.

ऑनलाइन Shopping करने के बाद सबसे ज्यादा झंझट ऑर्डर को Track करने में होती है. कभी Retailer की Website खोलनी पड़ती है, तो कभी कोरियर की App या फिर Gmail में आए Confirmation Email को ढूंढना पड़ता है. अलग-अलग जगहों पर ऑर्डर की जानकारी चेक करने की यह प्रक्रिया अब थोड़ी आसान हो सकती है.

Google Wallet में एक ऐसा फीचर आया है, जो Eligible Online ऑर्डर की रिसिप्ट , ट्रैकिंग नंबर और शिपिंग अपडेट्स को एक ही जगह दिखा सकता है. Google Wallet यह जानकारी Gmail से लेता है और App की होम स्क्रीन पर आने वाली Deliveries को दिखाता है. हालांकि फिलहाल यह सुविधा सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध है और इसका इस्तेमाल करने के लिए Gmail की कुछ सेटिंग को On रखना जरूरी है.

Google Wallet में ऑर्डर Tracking कैसे शुरू करें?

1. इस फिचर को इस्तेमाल करने से पहले Gmail में कुछ जरूरी सैटिंग्स Enable करनी होंगी. इसके लिए Gmail App खोलें और सैटिंग्स में जाकर अपना Google Account Select करें.

2. यहां Package Tracking को On करें. इसके बाद स्मार्ट फीचर्स और पर्सनलाइजेशन को भी Enable करना होगा.

3. कुछ Google Products में इसे सिर्फ स्मार्ट फीचर्स के नाम से भी दिखाया जा सकता है.

4. इन सैटिंग्स को On करने के बाद Google Wallet में अलग से कोई सेटअप करने की जरूरत नहीं है. Wallet Gmail से Eligible ऑर्डर की जानकारी लेकर उसे अपने आप दिखा सकता है.

यह भी पढ़ें – Xप्लेन: आपकी बेटी या पत्नी सुरक्षित नहीं! Meta AI Glass से हो रही जासूसी से कैसे बचें?

Google Wallet में Online ऑर्डर कैसे देखें?

जब कोई Eligible Online Purchase किया जाता है और उसका Confirmation Email Gmail पर आता है, तो Google Wallet Delivery की जानकारी अपने आप Add कर सकता है. इसके लिए Wallet App खोलें. होम स्क्रीन पर अपकमिंग डिलीवरी दिखाई दे सकती हैं.

किसी ऑर्डर पर Tap करने के बाद उसकी रिसिप्ट , शिपिंग डिटेल्स और मौजूदा डिलीवरी स्टेटस देखा जा सकता है. अगर पुराने ऑर्डर देखने हैं, तो View More पर जाकर Eligible Online Purchases की लंबी हिस्ट्री देख सकते हैं. वहीं Track Package पर Tap करने से कोरियर की ऑफिशियल ट्रैकिंग पैज खुल जाएगी, जहां शिपमेंट से जुड़े ज्यादा डिटेल्स मिल सकते हैं.

किन बातों का रखना होगा ध्यान?

यह फीचर Gmail में आने वाले Eligible ऑर्डर Confirmation Emails को स्कैन करके उनमें मौजूद ट्रैकिंग की जानकारी निकालता है. अगर स्मार्ट फीचर्स और पर्सनलाइजेशन या पैकेज ट्रैकिंग इनेबल नहीं है, तो Google Wallet में डिलीवरी की जानकारी दिखाई नहीं देगी.

यह भी पढ़ें – सैमसंग से पहले ही फोल्ड फोन बनाने में जुट गया था एप्पल? चौंका देगा यह खुलासा



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।