Automobile

Skoda Kushaq फेसलिफ्ट 2026 SUV डिजाइन, फीचर्स और इंजन में क्या नया है.

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 24, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Skoda Kushaq को Compact SUV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प माना जाता है. कंपनी ने हाल ही में अपनी इस SUV को मार्केट में बेहतर स्थिति के रखने के लिए फेसलिफ्ट अवतार में उतारा है. ये फेसलिफ्ट मुख्य रूप से डिजाइन, फीचर्स और केबिन में बदलावों पर फोकस करता है. वहीं, कंपनी ने इसमें कोई मैकेनिकल चेंज नहीं किया है और प्लेटफॉर्म भी सेम है. आइए जानते हैं कि डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज के मामले में ये अपने पुराने मॉडल की तुलना में कितनी अलग है.

डिजाइन की बात करें, तो पुरानी कुशाक में बटरफ्लाई ग्रिल और अलग-अलग LED टेललाइट्स थे, जो क्लासिक लेकिन थोड़े पुराने लगते थे. नए 2026 मॉडल में फ्रंट ग्रिल ज्यादा अपराइट और चौड़ा दिखता है, क्रोम रिब्स के साथ इल्यूमिनेटेड लाइट बैंड मिलता है. नए LED हेडलाइट्स सेगमेंटेड DRLs के साथ ज्यादा शार्प और मॉडर्न हैं. रियर में कनेक्टेड LED टेललाइट्स हैं, जो SUV को चौड़ा और प्रीमियम लुक देते हैं. कुल मिलाकर, नया मॉडल ज्यादा आक्रामक और आकर्षक दिखता है, जबकि पुराना अपने समय के हिसाब से ठीक था.

इंटीरियर और फीचर्स

दोनों के केबिन में बड़ा अंतर नहीं है, लेकिन नए मॉडल में कलर स्कीम्स रिफ्रेश्ड हैं और ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं. पुराने में एनालॉग-डिजिटल क्लस्टर था, जबकि नए में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. पैनोरामिक सनरूफ अब बड़ा है. हाई-एंड वेरिएंट्स (प्रेस्टिज और मोंटे कार्लो) में फर्स्ट-इन-सेगमेंट रियर सीट मसाज फंक्शन जोड़ा गया है. नए में ऑटो-डिमिंग IRVM, बेहतर मैटेरियल क्वालिटी और मॉडर्न टच है.

फीचर्स की बात करें, तो नई कुशाक में 10.1-इंच बड़ा टचस्क्रीन, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, बेहतर AC (वेरिएबल जियोमेट्री कंप्रेसर) जैसे अपडेट्स हैं. पुराने मॉडल में ये कुछ फीचर्स मिसिंग थे या केवल टॉप वेरिएंट्स तक लिमिटेड थे. नए में कनेक्टेड कार टेक और ज्यादा कम्फर्ट फीचर्स जोड़े गए हैं. कंपनी इसके बेस वेरिएंट से ही अब सनरूफ ऑफर करती है.

सेफ्टी डिटेल

स्कोडा की गाड़ियों को सेफ्टी के लिए जाना जाता है. दोनों ही गाड़ियों की 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग है. इन्हें 6 एयरबैग्स, ESC और TPMS जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड रूप से दिए गए हैं. इनमें फ्रंट पार्किंग सेंसर्स और बेहतर सेफ्टी एड्स हैं, लेकिन ADAS लेवल-2 जैसे एडवांस फीचर्स अभी तक नहीं दिए गए हैं. इस तरह ये सेफ्टी के मामले में परफेक्ट एसयूवी है.

इंजन और माइलेज

इंजन ऑप्शंस वही हैं. इसमें 1.0L TSI (115 PS) और 1.5L TSI (150 PS) टर्बो पेट्रोल शामिल है. फेसलिफ्ट अवतार में 1.0L के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है, पुराने में 6-स्पीड था. ये अब बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूदनेस देगा. इसमें 1.5L के साथ DSG ऑप्शन बरकरार है. इंजन पुराने से थोड़ा बेहतर रिफाइनमेंट और एफिशिएंसी वाला हो सकता है. हालांकि, ये बात ड्राइविंग के बाद ही पता चलेगी.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment