Automobile

Skoda Kushaq On-Road Price & EMI Details: नई सिएरा खरीदने के लिए होना चाहिए इतना बजट, जानिए मासिक किस्त की डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 22, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Skoda Kushaq को इंडियन मार्केट के अंदर नए अवतार में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये रखी है. खास बात ये है कि ग्राहक ग्राहक कुशाक को बेस वेरिएंट से ही सनरूफ के साथ खरीद सकते हैं. मार्केट में इस SUV का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसे कंपटीटर्स से है.

अगर आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. अपने इस लेख में हम आपके लिए स्कोडा कुशाक की On Road Price और EMI Details लेकर आए हैं. साथ ही इसकी डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर भी एक नज़र डालते हैं.

Skoda Kushaq On Road Price

अगर आप नई कुशाक को दिल्ली में खरीदते हैं, तो इसके लिए 10,69,000 रुपये एक्स शोरूम चुकाने होंगे. इसके अलावा आपको 1,18,900 रुपये RTO फीस और 46,483 रुपये इंश्योरेंस के देने पड़ेंगे. साथ ही 10,690 रुपये का TCS और 500 रुपये FASTag के लिए देने पड़ेंगे. इस तरह गाड़ी की ऑन रोड कीमत 12,45,573 रुपये हो जाएगी.

Skoda Kushaq Down Payment & EMI

मान लेते हैं कि इस ऑन-रोड कीमत पर आपने 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट कर दिया. ऐसे में बचे हुए 10,45,573 रुपये का आपको Car Loan लेना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी हुई और CIBIL Score बेहतर रहा, तो ये लोन आराम से 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर मिल जाएगा.

इस तरह कुल 5 साल में आप 22,215 रुपये की कुल 60 EMI भरकर इस लोन को चुका सकेंगे. ऐसे में आपको कुल 13,32,920 रुपये किस्त में देना पड़ेगा. अगर 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट को भी जोड़ लिया जाए, तो 5 साल बाद कुल अमाउंट 15,32,920 रुपये हो जाएगा. इसमें 2,87,347 रुपये का ब्याज जाएगा.

डिजाइन, फीचर और इंजन ऑप्शन

स्कोडा कुशाक के एक्सटीरियर में नया ग्रिल, LED DRLs के साथ इल्यूमिनेटेड लाइट बार, रिवाइज्ड फ्रंट-रियर बंपर, LED टेललाइट्स और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. ये बोल्ड, यूरोपियन स्टाइलिश लुक देती है. इंटीरियर में डुअल-टोन डैशबोर्ड, 10.25-इंच डिजिटल कॉकपिट, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर मसाजर, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम साउंड सिस्टम शामिल है. स्पेसियस केबिन और 491 लीटर बूट स्पेस परिवार के लिए परफेक्ट है.

अन्य फीचर्स में Google AI कंपेनियन, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, 6-स्पीकर सिस्टम आदि शामिल हैं. सेफ्टी में 5-स्टार ग्लोबल NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, 25+ एक्टिव-पैसिव फीचर्स (टॉप वेरिएंट में 40+), ABS, EBD, ESC, TPMS, हिल होल्ड आदि हैं. इसे 1.0 TSI (115 PS, 178 Nm) 6MT/नया 8AT के साथ और 1.5 TSI (150 PS, 250 Nm) 7-speed DSG के साथ खरीदा जा सकता है. अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 19.76 kmpl है.

जरूरी सूचना: ऊपर बताई गई Skoda Kushaq की On Road Price और EMI संबंधी डिटेल महज एक उदाहरण है. शहर, डीलरशिप, गाड़ी का मॉडल, इंश्योरेंस कंपनी और इंटरेस्ट रेट कम-ज्यादा होने की वजह से इन आंकड़ा में बदलाव हो सकता है. अगर आप महीने के 60 से 80 हजार कमाते हैं और आपके ऊपर कोई बड़ा लोन पहले से नहीं है, तभी किस्त पर गाड़ी लेने की सोचें.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।