Automobile

₹10 लाख से कम में सनरूफ वाली बेस्ट कारें 2026 – i20, Punch, Sonet समेत टॉप 5 ऑप्शन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 4, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Hyundai i20 : मौजूदा समय में ये भारत की सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार है. Magna ट्रिम से सिंगल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलता है, जिसकी शुरुआती कीमत मात्र ₹6.99 लाख (ex-showroom) है. 1.2L पेट्रोल इंजन (83hp) के साथ MT और CVT ऑप्शन उपलब्ध है. प्रीमियम हैचबैक फील, अच्छा स्पेस और फीचर्स के साथ रोजमर्रा की ड्राइविंग को स्पेशल बनाना है, तो इसे खरीद सकते हैं.

i20 में वॉइस कमांड से सनरूफ कंट्रोल भी मिलता है. N Line वेरिएंट में 120 hp टर्बो इंजन के साथ कीमत ₹9.22 लाख से शुरू होती है. फीचर्स में 6 एयरबैग्स, बड़ा टचस्क्रीन और प्रीमियम इंटीरियर के साथ ये फैमिली और युवाओं दोनों के लिए आकर्षक विकल्प है. स्टाइलिश लुक और अच्छा माइलेज इसे बजट सेगमेंट में अच्छा ऑप्शन बनाते हैं.

Tata Punch:इसे माइक्रो-SUV सेगमेंट की पॉपुलर चॉइस है. Pure+ S ट्रिम से सिंगल-पेन सनरूफ मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹7.34 लाख (एक्स शोरूम) है. 1.2L पेट्रोल (88hp) या CNG ऑप्शन के साथ ये MT/AMT गियरबॉक्स में आती है. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, मजबूत बिल्ड और हाई ग्राउंड क्लियरेंस के साथ शहर व हाईवे दोनों पर ये परफेक्ट है.

इसके टॉप Accomplished+ S वेरिएंट में 120 hp टर्बो पेट्रोल इंजन और सनरूफ ₹9.79 लाख में मिलता है. साथ ही ये वॉइस असिस्टेड सनरूफ, 10.25-इंच स्क्रीन, 360° कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है. ये फैमिली के लिए स्पेसियस और सेफ और युवाओं के लिए स्टाइलिश है. Punch सनरूफ के साथ वैल्यू फॉर मनी ऑफर करती है.

Tata Altroz: ये एक प्रीमियम हैचबैक है, जो सनरूफ Pure S ट्रिम से ऑफर करती है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹7.36 लाख है. 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन, CNG या 1.5L डीजल इंजन के साथ MT/AMT/DCT ऑप्शन मिलते हैं. वॉइस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ ये 5-स्टार सेफ्टी और शानदार राइड क्वालिटी के लिए जानी जाती है.

इसका Creative S डीजल वेरिएंट ₹9.32 लाख में सनरूफ के साथ आता है और ये सबसे सस्ती डीजल इंजन के साथ आने वाली सनरूफ कार है. प्रीमियम इंटीरियर, अच्छा स्पेस और मल्टिपल इंजन चॉइस के साथ Altroz फैमिली यूज के लिए बेस्ट है. मजबूत बिल्ड और फीचर्स इसे ₹10 लाख के अंदर टॉप कंटेंडर बनाते हैं.

Kia Sonet: ये स्टाइलिश सब-कॉम्पैक्ट SUV है. इसके HTE(O) ट्रिम से सिंगल-पेन सनरूफ मिलता है और शुरुआती कीमत ₹7.70 लाख है. 1.2 लीटर पेट्रोल या 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ MT/AT ऑप्शन मिलते हैं. प्रीमियम लुक, अच्छे फीचर्स और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ ये युवा खरीदारों की फेवरेट है.

सोनेट मौजूदा समय में सबसे सस्ती डीजल-ऑटोमैटिक सनरूफ कार है. इसकी कीमत ₹9.77 लाख से शुरू होती है. इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल भी उपलब्ध है. 8-इंच टचस्क्रीन, अच्छी सेफ्टी फीचर्स और बोल्ड डिजाइन के साथ ये सेगमेंट में प्रीमियम फील देती है. सनरूफ के साथ ओपन-एयर ड्राइविंग का मज़ा लेने के लिए ये अच्छी SUV है.

Hyundai Exter: ये माइक्रो-SUV है, जो 2026 फेसलिफ्ट के बाद HX4+ ट्रिम में सनरूफ ऑफर करती है. सनरूफ के साथ इसकी कीमत ₹8.06 लाख से शुरू होती है. 1.2 लीटर पेट्रोल (83 hp) या CNG के साथ MT/AMT ऑप्शन मिलता है. कॉम्पैक्ट साइज, हाई ग्राउंड क्लियरेंस और मॉडर्न फीचर्स के साथ शहर की ड्राइविंग के लिए ये आइडियल है.

हुंडई एक्सटर में सिंगल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. स्टाइलिश डिजाइन और अच्छे माइलेज के साथ ये बजट में प्रीमियम SUV एक्सपीरियंस देती है. फैमिली और फर्स्ट-टाइम बायर्स दोनों के लिए ये शानदार विकल्प है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।