Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण लग रहा है क्या, क्यों हो रही चर्चा

सतीश कुमार
3 Min Read


Surya Grahan 2026: खगोलीय घटना में रुचि रखने वाले ग्रहण को लेकर काफी उत्सुक रहते हैं. वहीं अमावस्या या पूर्णिमा तिथि होने पर धार्मिक भावना वाले लोग भी ग्रहण की जांच करते हैं, क्योंकि ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ जैसे कार्य वर्जित हो जाते हैं. ग्रहण को वैज्ञानिक दृष्टि से केवल खगोलीय घटना माना जाता है. वहीं धर्म और ज्योतिष में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है.

क्या 17 फरवरी 2026 को ग्रहण लग रहा है

साल 2026 के पहले ग्रहण को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. फरवरी महीने में साल 2026 का पहला ग्रहण लगने वाला है. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण रहेगा, जोकि फाल्गुन अमावस्या के दिन 17 फरवरी को लग रहा है. सूर्य ग्रहण को लेकर आपके मन में जो भी सवाल या शंकाएं हैं, उन सबका जवाब आपको हम पूरी डिटेल में देंगे.

17 फरवरी को आग के छल्ले जैसा दिखेगा सूरज

वैज्ञानिक जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, जोकि वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा. इस तरह का ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य के बीच आ जाता है, लेकिन पूरा नहीं ढकता, जिससे कि सूर्य के चारों ओर आग के छल्ला जैसा दिखाई देता है, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है.

भारतीय रहें निश्चिंत

ग्रहण को लेकर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक भी मान्य रहेगा और ना ही ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा. इसलिए भारतीय निश्चिंत रहें और धार्मिक कार्य बिना किसी झिझक के पूरा करें.

सूर्य ग्रहण का समय (Surya Grahan 2026 Time)

  • तारीख- मंगलवार 17 फरवरी 2026, फाल्गुन अमावस्या
  • ग्रहण की शुरुआत- दोपहर 3 बजकर 26 मिनट
  • ग्रहण का मध्य- शाम 5 बजकर 42 मिनट
  • ग्रहण की समाप्ति- रात 7 बजकर 57 मिनट

सूर्य ग्रहण में क्या सावधानियां रखें

सूर्य ग्रहण को देखने के लिए इक्लिप्स चश्मे का इस्तेमाल करना चाहिए.

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में सिलई, बुनाई, कटाई जैसे कार्य नहीं करने चाहिए.

बहुत जरूरी न होने पर सूर्य ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को शनि की राशि में ‘काला सूरज’, ये राशियां होंगी अधिक प्रभावित

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.