Automobile

Tata Motors Curvv EV सस्ती हुई! ₹16.99 लाख में 502KM रेंज, नए Series X वेरिएंट लॉन्च

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 5, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Tata Motors ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV कूप Curvv EV की लाइनअप को और आकर्षक बनाने के लिए तीन नए SeriesX वेरिएंट पेश किए हैं. इनमें बड़ा 55 kWh बैटरी पैक अब बहुत कम कीमत पर उपलब्ध है, जो पहले Accomplished ट्रिम में ₹19.25 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होता था. नई सीरीज़ X वेरिएंट्स की शुरुआती कीमत मात्र ₹16.99 लाख (एक्स-शोरूम) है, जिससे टाटा ने बड़े बैटरी पैक को आम ग्राहकों के लिए सस्ता और सुलभ बना दिया है.

ये तीन वेरिएंट्स- Accomplished X (₹16.99 लाख), Empowered X (₹19.19 लाख) और Empowered X Dark Edition (₹19.49 लाख) में उपलब्ध हैं. ये बदलाव बाजार की मांग को ध्यान में रखकर किया गया है, जिससे ग्राहक अब कम कीमत पर लंबी रेंज का मजा ले सकें. निट्रो क्रिम्सन कलर और डार्क एडिशन के साथ ये वेरिएंट्स स्टाइलिश लुक देते हैं. लाइफटाइम हाई वोल्टेज बैटरी वारंटी (पहले ऑनर के लिए) भी इन पर लागू है. आइए डिजाइन से लेकर बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर नज़र डालते हैं.

डिज़ाइन और इंटीरियर

Tata Curvv EV SeriesX एसयूवी और कूप स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण है. इसमें मस्कुलर SUV लुक के साथ स्लीक कूप सिल्हूट है, जो इसे स्पोर्टी और प्रीमियम बनाता है. फ्लश-टाइप डोर हैंडल्स, LED लाइटिंग सेटअप और 17-इंच अलॉय व्हील्स इसका आकर्षण बढ़ाते हैं. 4310 mm लंबाई, 1810 mm चौड़ाई और 2560 mm व्हीलबेस के साथ ये रोड पर दबदबा छोड़ती है. Nitro Crimson कलर और Dark Edition एक्सटीरियर इसे और आकर्षक बनाते हैं.

इंटीरियर प्रीमियम और आरामदायक है. R Comfort सीट्स के साथ पैसिव वेंटिलेशन फीचर मिलता है, जो लंबी ड्राइव पर सुकून देता है. वॉयस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ केबिन को खुला और एयरी महसूस कराता है. हाई क्वालिटी मैटेरियल, अच्छी फिट-फिनिश और मॉडर्न लेआउट इसे सेगमेंट में टॉप क्लास बनाते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

SeriesX वेरिएंट्स में लेवल-2 ADAS के 20+ ऑटोनॉमस फीचर्स, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जेस्चर एक्टिवेशन के साथ पावर्ड टेलगेट जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. वॉयस कमांड, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और अन्य प्रीमियम कम्फर्ट फीचर्स ड्राइविंग को आसान और एंजॉयेबल बनाते हैं.

टाटा की मजबूत सेफ्टी फिलॉसफी के तहत ADAS, मल्टीपल एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा (हाई वेरिएंट्स में) और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर शामिल हैं. 208 mm ग्राउंड क्लियरेंस और अच्छी वॉटर वेडिंग कैपेसिटी इसे हाईवे और शहर दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है.

बैटरी, मोटर और रेंज

सभी Series X वेरिएंट्स में 55 kWh बैटरी पैक है, जो 502 km (ARAI) रेंज देती है. मोटर 123 kW (167 PS) पावर और 215 Nm टॉर्क जनरेट करती है, जिससे 0-100 kmph स्पीड मात्र 8.6 सेकंड में हासिल हो जाती है. 70 kW DC फास्ट चार्जर से 40 मिनट में फास्ट चार्जिंग संभव है. C75 रेंज लगभग 400 km बताई गई है, जो हाईवे टूरिंग के लिए परफेक्ट है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।