Last Updated:
Tata Motors ने अगले 5 साल के लिए ऐसा मास्टर प्लान तैयार किया है, जो भारतीय ऑटो बाजार की तस्वीर बदल सकता है. कंपनी FY2031 तक 15 मॉडल्स की लाइनअप, 6 नई नेमप्लेट्स, Sierra EV, Safari EV और Avinya जैसी हाई-प्रोफाइल लॉन्चिंग के साथ बिक्री दोगुनी करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. आखिर टाटा किन नए सेगमेंट्स में एंट्री करने वाली है और ग्राहकों को क्या मिलेगा? पूरी जानकारी जानिए.
Tata इंडियन मार्केट में 6 नई गाड़ियां लॉन्च करेगी.
Tata Motors ने अपनी पैसेंजर व्हीकल बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए फ्यूचर प्लान बनाया है. वर्तमान में 9 मॉडल्स वाली कंपनी FY2031 तक अपनी लाइनअप को 15 मॉडलों तक विस्तारित करने की योजना बना रही है. इन्वेस्टर डे पर पेश किए गए इस प्लान में अगले पांच सालों में 20 से ज्यादा प्रोडक्ट इंटरवेंशन्स शामिल हैं, जिसमें 6 पूरी तरह नई नेमप्लेट्स, फेसलिफ्ट्स, पावरट्रेन अपग्रेड्स और नए वेरिएंट्स शामिल हैं.
इस रणनीति के जरिए टाटा का लक्ष्य भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट में 18-20 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना है. कंपनी न सिर्फ मौजूदा सेगमेंट्स को मजबूत करेगी बल्कि नए सेगमेंट्स में भी एंट्री करेगी, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिल सकें. EV और CNG पर फोकस के साथ टाटा मोबिलिटी के भविष्य को रीशेप करने की तैयारी में है. कुल मिलाकर ये प्लान कंपनी की सालाना बिक्री को दोगुना करने और प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित है.
नए मॉडल्स और सेगमेंट एक्सपैंशन
टाटा की रणनीति का मुख्य आधार 6 नई मॉडल्स की लॉन्चिंग है. इनमें सबसे ज्यादा चर्चित टाटा सिएरा EV है, जिसका अनावरण 30 जून को होने वाला है. इसके बाद फेस्टिव सीजन में ऑल-इलेक्ट्रिक सफारी EV लॉन्च होने की उम्मीद है. इसके अलावा नेक्स्ट-जनरेशन EV रेंज AVINYA भी जल्द बाजार में आएगी. ये लॉन्च कंपनी को SUV, क्रॉसओवर और प्रीमियम सेगमेंट्स में मजबूती देंगे.
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर जोर
टाटा मोटर्स EV को भविष्य का बड़ा हिस्सा मानती है. कंपनी FY2031 तक अपनी पैसेंजर व्हीकल सेल्स में 30 प्रतिशत हिस्सा EV का रखना चाहती है. EV पोर्टफोलियो को 6 से बढ़ाकर 10 मॉडल्स करने की योजना है. कंपनी का अनुमान है कि 2030 तक भारतीय बाजार में EV की हिस्सेदारी 15-20 प्रतिशत पहुंच जाएगी. साथ ही CNG वाहनों को भी महत्व देते हुए EV और CNG को मिलाकर 45 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा गया है.
सेल्स और प्रोडक्शन टार्गेट
वर्तमान में लगभग 6.4 लाख यूनिट्स सालाना बेच रही टाटा FY2031 तक 12 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सालाना बिक्री का लक्ष्य रखती है. इसके लिए प्रोडक्शन क्षमता को 9 लाख से बढ़ाकर 13 लाख यूनिट्स सालाना करने की तैयारी है. अगले 2-3 सालों में ये विस्तार कंपनी को बढ़ती मांग पूरी करने में मदद करेगा.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें