Automobile

Tata Nexon अब Osprey बनकर मचाएगी धमाल! इस देश में नए नाम से मार रही एंट्री

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 20, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Tata Motors ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon को दक्षिण अफ्रीका में Osprey नाम से लॉन्च करने की घोषणा की है. ये मॉडल तीसरी तिमाही (Q3 2026) में बाजार में उपलब्ध होगा. नेक्सॉन, जो भारत में 2017 से सफलता के साथ बिक रही है, दक्षिण अफ्रीका में टाटा की मौजूदा लाइनअप जैसे पंच और कर्व के बीच पोजिशन की जाएगी.

ओस्प्रे नाम नेक्सॉन के इंटरनल कोडनेम से लिया गया है. ये सब-4 मीटर क्रॉसओवर Nissan Magnite, Renault Kiger और Kia Sonet जैसी गाड़ियों से मुकाबला करेगी. टाटा मोटर्स दक्षिण अफ्रीका में अपनी प्रजेंस मजबूत कर रही है और ओस्प्रे इसके विस्तार का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगी. नेक्सॉन की ग्लोबल NCAP में 5-स्टार रेटिंग इसे सुरक्षा के मामले में मजबूत बनाती है.

दक्षिण अफ्रीकी बाजार में पेट्रोल, डीजल और संभवतः इलेक्ट्रिक वेरिएंट उपलब्ध हो सकते हैं. ये लॉन्च टाटा की ‘मेक इन इंडिया’ कारों को वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने की रणनीति का हिस्सा है. ग्राहक प्रीमियम फीचर्स, मजबूत परफॉरमेंस और बेहतरीन सेफ्टी की उम्मीद कर सकते हैं. आइए डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

Tata Osprey मॉडर्न एसयूवी डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करती है. इसमें रेज्ड हूड, स्लीक LED हेडलैंप्स, सीक्वेंशियल LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स और स्पोर्टी स्टांस है. 3995 mm लंबाई, 2498 mm व्हीलबेस और 208 mm ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ ये खराब सड़कों पर भी कॉन्फिडेंस के साथ चलती है. पैनोरमिक सनरूफ और आकर्षक व्हील्स इसे रोड पर आक्रामक लुक देते हैं.

केबिन प्रीमियम और स्पेशियस है. डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले (इंफोटेनमेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), वेंटिलेटेड लेदरेट सीट्स (Benecke Kaliko), टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और लेदरेट मिड-पैडिंग डैशबोर्ड इसे लग्जरी फील देते हैं. 5-सीटर होने के बावजूद 382 लीटर बूट स्पेस मिलता है. IRA 2.0 कनेक्टेड टेक्नोलॉजी से स्मार्टफोन इंटीग्रेशन आसान है.

फीचर्स और सेफ्टी

हाई-एंड वेरिएंट्स में 10.25-इंच हार्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स हैं. फिजिकल टच पैनल कंट्रोल्स यूजर-फ्रेंडली हैं. सेफ्टी के लिए इसे 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स स्टैंडर्ड हैं. ये फैमिली के लिए काफी सेफ विकल्प है.

इंजन और परफॉरमेंस

दक्षिण अफ्रीका में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (88 kW / 120 PS, 170 Nm) और 1.5 लीटर टर्बो डीजल (85 kW / 115 PS, 260 Nm) विकल्प मिल सकते हैं. दोनों इंजन पावरफुल और एफिशिएंट हैं. 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध रहेंगे. फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम डेली ड्राइविंग और हाईवे पर अच्छी परफॉरमेंस देता है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।