Automobile

Tata Punch या Maruti Fronx? जानिए ₹8 लाख से कम बजट में कौन सी SUV है बेस्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 28, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

इंडियन ऑटो मार्केट में कॉम्पैक्ट SUV और क्रॉसओवर सेगमेंट में Tata Punch और Maruti Suzuki Fronx दो मजबूत दावेदार हैं. Punch को रगेड मिनी SUV के रूप में पोजिशन किया गया है, जबकि Fronx एक स्टाइलिश क्रॉसओवर है, जो युवा खरीदारों को आकर्षित करती है. Punch की शुरुआती कीमत लगभग ₹5.65 लाख से शुरू होती है, जबकि Fronx को ₹6.85 लाख देकर खरीदा जा सकता है. Tata Punch अपनी 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जाना जाता है.

वहीं Fronx बेहतर माइलेज, रिफाइंड इंजन और फीचर्स के साथ मारुति की विश्वसनीयता लेकर आती है. दोनों गाड़ियां शहर की ड्राइविंग और हाईवे के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन उनकी ताकत अलग-अलग है. खरीदारों की जरूरत के अनुसार सेफ्टी और रग्डनेस के लिए Punch, जबकि परफॉर्मेंस, एफिशिएंसी और कम्फर्ट के लिए Fronx बेहतर विकल्प साबित हो सकती है. ये तुलना आपको दोनों के बीच सही चुनाव करने में मदद करेगी. आइए इनकी डिजाइन से लेकर इंजन-माइलेज की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

Tata Punch का डिज़ाइन बॉक्सी और मस्कुलर है, जो Tata की बड़ी SUVs से इंस्पायर्ड है. ये हाई ग्राउंड क्लियरेंस (लगभग 187-193 mm) के साथ रफ रोड्स पर भरोसेमंद लगता है. Maruti Fronx का लुक ज्यादा स्पोर्टी और स्लीक है, स्लोपिंग रूफलाइन और आकर्षक LED लाइट्स के साथ, जो इसे प्रीमियम क्रॉसओवर का फील देता है. Fronx की लंबाई 3995 mm है, जो Punch से थोड़ी ज्यादा है.

पंच का केबिन फंक्शनल है, लेकिन प्लास्टिक क्वालिटी एवरेज है. स्पेस अच्छा है और बूट स्पेस ज्यादा (366 लीटर) है. Fronx का इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम लगता है. बेहतर मैटेरियल और स्पेसियस केबिन है, जो 5 एडल्ट्स को आराम से बैठा सकते हैं और मॉडर्न लेआउट हैं. Fronx में 9-इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले और बेहतर फिट-फिनिश हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों में टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट, वायरलेस चार्जिंग और रियर कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. कुछ मामलों में Fronx आगे है. इसे 360° कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, Arkamys साउंड सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले और रेयर AC वेंट्स मिलते हैं. Punch में भी डिजिटल क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक है, लेकिन कुछ प्रीमियम फीचर्स जैसे वेंटिलेटेड सीट्स में कमी है.

सेफ्टी में Tata Punch क्लियर विनर है. इसमें 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ESP, TPMS, और मजबूत स्ट्रक्चर हैं. Fronx में भी 6 एयरबैग्स, ESP, हिल होल्ड और ABS हैं, लेकिन क्रैश टेस्ट रेटिंग पंच जितनी प्रभावशाली नहीं है. Punch खासकर फैमिली के लिए सुरक्षित विकल्प है.

इंजन और माइलेज

टाटा पंच में 1.2 लीटर Revotron (86-88 bhp) और टर्बो ऑप्शन (120 PS तक) उपलब्ध हैं. माइलेज ARAI के अनुसार 18.8-20 kmpl है. मारुति फ्रॉन्क्स में 1.2 लीटर DualJet (89 bhp) और 1.0 लीटर Turbo इंजन (99 bhp) हैं, जो ज्यादा रिफाइंड और पावरफुल फील देते हैं. माइलेज बेहतर 21.5-22.89 kmpl (पेट्रोल) और CNG में 28+ km/kg है. रियल-वर्ल्ड में Fronx शहर में ज्यादा एफिशिएंट है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।