Auto News

Tata Punch EV ने मनवाया अपना लोहा! क्रैश टेस्ट में मिले पूरे 5-स्टार, बच्चों-बड़ों दोनों के लिए सेफ

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 29, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Tata Motors की इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी Punch EV Facelift ने हालिया Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फुल 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. 2026 में किए गए इन टेस्ट में टेस्टेड मॉडल पंच.ईवी एडवेंचर 40 और एम्पावर्ड+ एस 40 वेरिएंट थे. कार ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (एओपी) में 32 में से 31.09 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (सीओपी) में 49 में से 45 अंक हासिल किए.

ये रेटिंग स्मार्ट+ 40, एडवेंचर 40, एम्पावर्ड 40, एम्पावर्ड+ एस 40 के साथ स्मार्ट 30 और स्मार्ट+ 30 वेरिएंट्स पर भी लागू होती है. भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की सेफ्टी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच पंच ईवी का ये रिजल्ट खरीदारों के लिए भरोसेमंद साबित हो सकता है. टाटा ने पहले से ही सेफ्टी को प्राथमिकता दी है और अब क्रैश टेस्ट रिजल्ट ने इसकी पुष्टि कर दी.

क्रैश टेस्ट का डिटेल्ड रिजल्ट
इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में कुल 31.09/32 अंक मिले हैं. फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 15.28 अंक और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 15.80 अंक हासिल हुए. साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में ‘ओके’ रिजल्ट दर्ज हुआ. क्रैश असेसमेंट डायग्राम्स में ज्यादातर क्षेत्रों में ‘गुड’ प्रोटेक्शन दिखा, जबकि कुछ बॉडी रीजन में ‘एडीक्वेट’ प्रोटेक्शन रहा.

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 45/49 अंक मिले. डायनामिक स्कोर में फुल 24/24 और सीआरएस इंस्टॉलेशन में 12/12 अंक मिले, जबकि व्हीकल असेसमेंट में 13 में से 9 अंक आए. 18 महीने और 3 साल के चाइल्ड डमी दोनों के लिए जोई आई-स्पिन सेफ चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया. दोनों ने फ्रंटल इम्पैक्ट में 8/8 और साइड इम्पैक्ट में 4/4 अंक हासिल किए. सीट्स को आई-साइज आईसोफिक्स/लेग सेटअप के साथ रियरवर्ड-फेसिंग पोजीशन में इंस्टॉल किया गया था.

सेफ्टी फीचर्स
टेस्टेड मॉडल में ड्राइवर और पैसेंजर के लिए फ्रंट एयरबैग्स, साइड कर्टन एयरबैग्स, साइड चेस्ट एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), पैडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन और सीट बेल्ट रिमाइंडर्स स्टैंडर्ड हैं. सेकंड-रो आउटबोर्ड सीट्स पर आईसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स उपलब्ध हैं. इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं.

कीमत, रेंज और फीचर्स
पंच ईवी फेसलिफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत ₹9.69 लाख (स्मार्ट 30) से शुरू होकर ₹12.59 लाख (एम्पावर्ड+ एस 40) तक है. बैटरी-एज-ए-सर्विस विकल्प ₹6.49 लाख से उपलब्ध है. 30 kWh बैटरी वाले वेरिएंट्स की एआरएआई रेंज 365-375 किमी और रियल-वर्ल्ड लगभग 260-275 किमी है, जबकि 40 kWh वाले की एआरएआई रेंज 468 किमी और रियल-वर्ल्ड करीब 335-355 किमी है. 40 kWh वेरिएंट 0-100 किमी/घंटा में 9 सेकंड में पहुंचता है. 65 kW डीसी फास्ट चार्जिंग से 20-80 प्रतिशत चार्ज 26 मिनट में हो जाता है. हाई-एंड वेरिएंट्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले और कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।