Hyundai Creta पिछले कई सालों से इंडियन SUV मार्केट में राज कर रही है. अब दो मजबूत चुनौती देने वाले नए मॉडल्स आ रहे हैं.इसमें Tata Sierra EV और Nissan Tekton का नाम शामिल है. ये दोनों मिड-साइज SUV सेगमेंट में Creta, Seltos और अन्य कंपीटर्स को टक्कर देंगे. 5-सीटर SUV सेगमेंट और फैमिली के लिए ये दोनों काफी बेहतर होने वाली हैं.
Tata Sierra EV इलेक्ट्रिक विकल्प लेकर ईको-फ्रेंडली और परफॉर्मेंस-फोकस्ड कस्टमर को आकर्षित करेगा, जबकि Nissan Tekton पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ प्रैक्टिकल और वैल्यू-फॉर-मनी एक्सपीरिएंस देगी. 2026 के आने वाले महीनों में इनकी लॉन्चिंग के साथ सेगमेंट में नया कंपटीशन बढ़ेगा. ग्राहक अब बेहतर फीचर्स, रेंज और डिजाइन के बीच चयन कर सकेंगे. आइए इन दोनों के बारे में जानते हैं.
Tata Sierra EV
टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर सिएरा को EV वर्जन में भी वापस ला रही है. ये Acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनी SUV है, जो Creta EV और अन्य इलेक्ट्रिक SUV को चुनौती देगी. लॉन्च अगस्त 2026 के आसपास होने की उम्मीद है. इसमें 65-75 kWh बैटरी पैक दिए जाएंगे, जो 500 किमी तक की रेंज दे सकते हैं. पावर 260 bhp+ तक हो सकता है और 4WD विकल्प भी उपलब्ध रहेगा.
डिजाइन में क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, स्मूद बंपर और आइकॉनिक रियर ग्लास देखने को मिलेंगे. इंटीरियर स्पेशियस होगा, जिसमें 15-इंच बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और प्रीमियम फीचर्स शामिल होंगे. कीमत 20-25 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है. टाटा के मजबूत सर्विस नेटवर्क और EV एक्सपीरियंस इसे फैमिली के लिए आकर्षक बनाएंगे.
Nissan Tekton
निसान की टेकटॉन अपने सेगमेंट में Creta को सीधी टक्कर देगी. ये 9 जुलाई 2026 को लॉन्च होने वाली है. ये नई-जनरेशन Renault Duster के प्लेटफॉर्म (CMF-B) पर बनेगी, लेकिन ज्यादा रिफाइंड और प्रीमियम लुक के साथ आएगी. 4.2-4.5 मीटर लंबी ये SUV मॉडर्न LED लाइट्स, बोल्ड स्टाइलिंग और मजबूत रोड प्रेजेंस देगी.
इंजन ऑप्शन्स में 1.0-लीटर और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल रहेंगे. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट भी संभव है, जो 25 kmpl तक माइलेज दे सकता है. फीचर्स में बड़ा टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और ADAS जैसे फीचर्स होंगे. कीमत 11-18 लाख रुपये के रेंज में रखी जा सकती है, जो इसे वैल्यू पैक बनाएगी. Nissan की वापसी में Tekton महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
कुल मिलाकर, Tata Sierra EV इलेक्ट्रिक फ्यूचर की ओर इशारा करती है, जबकि Nissan Tekton पारंपरिक और हाइब्रिड खरीदारों के लिए बेहतर विकल्प होगा. इन दोनों के आने से भारतीय SUV बाजार और रोचक होने वाला है. अगर आप आने वाले दिनों में कोई नई SUV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं.