Tata Motors ने हाल ही में अपनी EV लाइन-अप को मजबूत करते हुए Tata Sierra EV को लॉन्च किया है, जो आइकॉनिक सिएरा डिजाइन को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश करता है. ये Harrier EV का अधिक किफायती और थोड़ा कॉम्पैक्ट विकल्प है. दोनों Acti.EV+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं, लेकिन पोजिशनिंग अलग है. Sierra EV फैमिली-ओरिएंटेड और वैल्यू-फॉर-मनी है, जबकि Harrier EV प्रीमियम, बड़े साइज और ज्यादा फीचर्स वाली SUV है.
Sierra EV की एक्स-शोरूम कीमत ₹18.79 लाख से शुरू होती है (Pure 63 kWh), टॉप वेरिएंट ₹25-26 लाख तक जा सकता है. वहीं Harrier EV की शुरुआत ₹21.49 लाख होती है (Adventure 65 kWh), टॉप QWD वेरिएंट ₹30 लाख के आसपास जाता है. दोनों EV खरीदारों के लिए आकर्षक विकल्प हैं, जो लंबी रेंज, फास्ट चार्जिंग और टाटा की मजबूत सेफ्टी के साथ आते हैं. आइए जानते हैं कि डिजाइन से लेकर बैटरी-मोटर के मामले में कौन बेहतर है?
डिजाइन और इंटीरियर
Tata Sierra EV का बॉक्सी, अपराइट और क्लासिक लुक है. इसे ICE वर्जन जैसी ही स्प्लिट LED हेडलैंप्स, ब्लैंक ग्रिल, फ्लश हैंडल्स और टू-टोन रूफ के साथ पेश किया गया है. ये ज्यादा प्रैक्टिकल और फैमिली-फ्रेंडली दिखती है. Harrier EV ज्यादा डायनामिक, कूप-स्टाइल्ड और मस्कुलर है, बड़े डायमेंशन्स (4607 mm लंबाई) के साथ ये प्रीमियम रोड प्रेजेंस देती है. Sierra EV थोड़ी छोटा (लगभग 4400 mm) है, लेकिन स्पेसियस फील देती है.
दोनों ही इलेक्ट्रिक SUV में प्रीमियम फील है. Sierra EV में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप (10.25-इंच क्लस्टर, 12.3-इंच टचस्क्रीन + पैसेंजर डिस्प्ले), पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स मिलते हैं. Harrier EV में बड़ा 14.5-इंच टचस्क्रीन, JBL डॉल्बी ऐटमॉस साउंड और लग्जरी मैटेरियल्स हैं. Sierra EV का केबिन थोड़ा ज्यादा प्रैक्टिकल बूट स्पेस (622 लीटर+) ऑफर करता है.
फीचर्स और सेफ्टी
फीचर्स की बात करें, तो दोनों में लेवल-2 ADAS, 540 डिग्री कैमरा (ट्रांसपेरेंट मोड), V2L, ऑटो पार्क,Summon मोड और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं. Harrier EV में ज्यादा प्रीमियम टच जैसे बड़ी स्क्रीन और एडवांस्ड इंफोटेनमेंट मिलता है, जबकि Sierra EV वैल्यू पैक है. Tata अपनी मजबूत 5-स्टार रेटिंग के लिए जानी जाती है. दोनों में 6-7 एयरबैग्स, ESP, TPMS, ADAS और डिस्क ब्रेक्स स्टैंडर्ड हैं. Harrier EV और Sierra EV दोनों में 7 एयरबैग्स और एडवांस्ड ESP मिलते हैं.
बैटरी, मोटर और रेंज
Tata Sierra EV को 63 kWh (RWD, 535-565 km) या 75 kWh (RWD/AWD, 665 km MIDC) बैटरी ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है. Harrier EV में 65 kWh (538 km) और 75 kWh (622-627 km) बैटरी ऑप्शन हैं. दोनों में फास्ट चार्जिंग (20-80% मात्र 25 मिनट) सपोर्ट है.
Harrier EV के टॉप QWD वेरिएंट में डुअल-मोटर सेटअप मिलता है, जो 158 PS (फ्रंट) + 238 PS (रियर) की संयुक्त मोटर क्षमता और 504 Nm टॉर्क देता है. वहीं, Sierra EV को RWD और QWD दोनों ड्राइवट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है. दोनों इलेक्ट्रिक SUVs की रियल-वर्ल्ड रेंज लगभग 480 से 530 किलोमीटर के बीच है.