Tata Sierra EV vs Hyundai Creta Electric: किस इलेक्ट्रिक SUV में ज्यादा दम? शोरूम पहुंचने से पहले जानिए


Tata Sierra EV ने लंबे इंतजार के बाद इंडियन मार्केट में आ गई है. मार्केट में इसका मुकाबला Hyundai Creta Electric से भी है. अगर दोनों की कीमतों पर नज़र डालें, तो Tata Sierra EV को ₹18.79 लाख (Pure 63 kWh RWD) से लेकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹25.99 लाख तक में खरीदा जा सकता है. वहीं, Hyundai Creta Electric की शुरुआत ₹18.03 लाख (Executive 42 kWh) से होती है और टॉप वेरिएंट लगभग ₹24.70 लाख तक जाता है.

दोनों कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में प्रीमियम EV एक्सपीरिएंस देते हैं, लेकिन Sierra EV ज्यादा रेंज और पावर ऑफर करती है, जबकि Creta EV ब्रांड वैल्यू, रिफाइंड ड्राइव और वैल्यू-फॉर-मनी पर जोर देती है. ग्राहक अब स्पेस, फीचर्स और रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस के आधार पर चुनाव कर सकते हैं. ये दोनों मॉडल्स भारत के EV ट्रांजिशन को और तेज करेंगे. आइए जानते हैं कि डिजाइन से लेकर बैटरी और रेंज के मामले में इन दोनों में किसे खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा रहेगा?

डिजाइन और इंटीरियर

Tata Sierra EV रेट्रो-मॉडर्न लुक के साथ आती है. अपराइट बोनेट, स्प्लिट LED हेडलैम्प्स, ब्लैंकेड ग्रिल, टू-टोन रूफ और फ्लश डोर हैंडल्स. ये पेट्रोल/डीजल वाली Sierra जैसी मजबूत और एडवेंचरस दिखती है. Hyundai Creta Electric अपने मॉर्स-कोड ‘H’ लोगो के साथ ज्यादा फ्यूचरिस्टिक और स्लीक है. EV-स्पेसिफिक क्लोज्ड ग्रिल और स्मूथ लाइन्स के साथ Creta ज्यादा मेनस्ट्रीम अपील वाली है, जबकि Sierra बोल्ड और यूनिक स्टाइल देती है.

केबिन की बात करें, तो Sierra EV में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप (डैशबोर्ड), पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, JBL 12-स्पीकर Dolby Atmos साउंड और प्रीमियम मैटेरियल्स मिलते हैं. Creta Electric में डुअल 10.25-इंच स्क्रीन्स, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और Bose ऑडियो है. दोनों स्पेशियस 5-सीटर हैं, लेकिन Sierra का केबिन थोड़ा ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी-हैवी लगता है. Creta का इंटीरियर रिफाइंड और यूजर-फ्रेंडली है.

फीचर्स और सेफ्टी

दोनों में L2+ ADAS, 360° कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, V2L और कनेक्टेड टेक हैं. Sierra में एक्स्ट्रा ऑटो पार्क असिस्ट, इन-कार गेमिंग, 540° कैमरा और बूस्ट मोड जैसे फीचर्स हैं. Creta में EV-स्पेसिफिक UI, वॉयस सनरूफ और अच्छा इंफोटेनमेंट सिस्टम हैं. फीचर्स में Sierra थोड़ी आगे दिखती है.

सेफ्टी की बात करें, तो Tata Sierra EV में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड, मजबूत Acti.ev+ प्लेटफॉर्म और एडवांस्ड ADAS मिलता है. Creta Electric भी 6 एयरबैग्स, ESC, ADAS L2+ और अच्छी सेफ्टी रेटिंग की उम्मीद रखती है. Tata की EVs आमतौर पर स्ट्रक्चरल सेफ्टी में मजबूत साबित हुई हैं.

बैटरी, मोटर और रेंज

Tata Sierra EV में 63 kWh (565 km MIDC) या 75 kWh (665 km MIDC, RWD) बैटरी ऑप्शन्स हैं. इसमें RWD मोटर (235 bhp) के साथ AWD डुअल-मोटर सेटअप भी उपलब्ध है. ये 0-100 kmph की स्पीड मात्र 5.8 सेकंड में पकड़ सकती है. Creta Electric को 42 kWh (420 km) या 51.4 kWh (510 km) बैटरी पैक के साथ खरीदा जा सकता है. Sierra स्पष्ट रूप से बेहतर रेंज, पावर और परफॉर्मेंस देती है, जबकि Creta डेली यूज के लिए एफिशिएंट है.



Source link