Tata Tiago को नए अपडेट के साथ इंडियन कार मार्केट में लॉन्च किया गया है. ग्राहक अब इसे मात्र 4,69,990 रुपये की शुरुआत एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. वहीं, इसका टॉप वेरिएंट ₹8,54,990 तक जाता है. अगर आप आने वाले दिनों एक सस्ती और अच्छी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है.
और अगर आपने पहले से ही इसे खरीदने का प्लान बना लिया है, तो सही पते पर आ पहुंचे हैं. अपने इस लेख में हम आपके लिए इस 5-डोर Hatchback की On Road Price और EMI Details लेकर आए हैं. इसके अलावा Tata Tiago के इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज के बारे में भी जानेंगे.
Tata Tiago On Road Price
जैसा कि आपको बताया टाटा टिआगो की एक्स शोरूम कीमत ₹4,69,990 से शुरू होती है. अगर आप इसे राजधानी दिल्ली में खरीदने हैं, तो Tiago के बेस वेरिएंट पर आपको 37,599 रुपये RTO शुल्क देना होगा. इसके अलावा 29,567 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट देना पड़ेगा. इस तरह टाटा टिआगो की ऑन रोड कीमत 5,37,156 रुपये हो जाती है.
Tata Tiago Down Payment & EMI Details
अगर आप नई-नवेली टाटा टिआगो खरीदते समय 1 लाख रुपये Down Payment देते हैं, तो बचे हुए 4,37,156 रुपये पर आपको Car Loan के लिए अप्लाई करना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी रही और Credit Score बेहतर स्थिति में हुआ, तो आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर ये लोन आसानी से मिल जाएगा.
मान लेते हैं कि ये Car Loan आपको 5 साल के लिए मिलेगा. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप 9,288 रुपये की कुल 60 EMI भरकर अपने कार लोन को अदा कर सकते हैं. इस तरह आप टोटल 5,57,296 रुपये किस्त में भरेंगे. अगर 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो इसकी कीमत 6,57,296 रुपये (ब्याज और EMI के बाद) हो जाएगी.
डिजाइन और फीचर्स
Tata Tiago का नया डिज़ाइन काफी आकर्षक और मॉडर्न है, जिसमें नई LED हेडलैंप्स, स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल और LED टेललाइट्स दिए गए हैं. इंटीरियर में प्रीमियम डैशबोर्ड, 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, डुअल-टोन केबिन और अच्छी स्पेस मिलती है. फीचर्स में वायरलेस एंड्राइड ऑटो/एपल कारप्ले, ऑटो AC, क्रूज कंट्रोल और 360° कैमरा शामिल हैं.
सेफ्टी और परफॉरमेंस
सेफ्टी के मामले में ये 6 एयरबैग्स, ABS+EBD, ESC और 4-स्टार Global NCAP रेटिंग के साथ मजबूत है. इसमें 1.2L Revotron पेट्रोल इंजन (85 PS) दिया गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. माइलेज पेट्रोल में लगभग 19 kmpl और CNG में 28 km/kg तक है. कुल मिलाकर Tiago एक किफायती, सुरक्षित और स्टाइलिश हैचबैक है.
हमारी सलाह: ऊपर बताई गई Tata Tiago की On Road Price और EMI संबंधी डिटेल महज एक उदाहरण है. शहर, डीलरशिप, गाड़ी का मॉडल, इंश्योरेंस कंपनी और इंटरेस्ट रेट कम-ज्यादा होने की वजह से इकुएशन बदल सकती है.
अगर आप महीने के 40 से 50 हजार कमाते हैं और आपके ऊपर कोई बड़ा लोन पहले से नहीं है, तो नई
टिआगो को एक लाख रुपये डाउन पेमेंट और Car Loan लेकर खरीदने पर विचार कर सकते हैं. अच्छी डील के लिए बैंक और डीलरशिप पर मोलभाव करें.