Top 10 Best Selling Scooters in India May 2026: Honda Activa रहा नंबर-1, देखिए बेस्ट सेलिंग की लिस्ट


होमफोटोऑटोबाइक

ये हैं देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर! कीमत मात्र ₹72,801 से शुरू

Last Updated:

देश के टू-व्हीलर बाजार में मई 2026 के स्कूटर सेल्स आंकड़े सामने आ चुके हैं और इस बार भी Honda Activa ने नंबर-1 की कुर्सी बरकरार रखी है. वहीं TVS Jupiter, Suzuki Access और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स TVS iQube व Bajaj Chetak ने भी दमदार प्रदर्शन किया है. कौन-सा स्कूटर सबसे ज्यादा बिका, किसकी ग्रोथ सबसे तेज रही और किस मॉडल की बिक्री घटी? जानिए टॉप-10 स्कूटर्स की पूरी रिपोर्ट.

Honda Activa: मई 2026 में एक्टिवा ने टॉप किया. इसने 2,28,955 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के 1,90,713 यूनिट्स से 20.05% अधिक है. कुल मार्केट शेयर का 35.68% कब्जा करते हुए ये लगातार बेस्टसेलर बना हुआ है. अपनी विश्वसनीयता, कम मेंटेनेंस, आसान हैंडलिंग और माइलेज के कारण ये कई फैमिली की पहली पसंद बनी हुई है. एक्टिवा ने अपनी मजबूत ब्रांड वैल्यू और डीलर नेटवर्क के दम पर बाजार पर दबदबा बनाए रखा है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹75,583 से शुरू होती है.

TVS Jupiter: मई 2026 में इसके 1,24,767 यूनिट्स बिके हैं, जो पिछले साल से 27.83% की भारी वृद्धि दर्शाता है. 19.44% मार्केट शेयर के साथ ये दूसरे स्थान पर है. जूपिटर अपने स्पेसियस स्टोरेज, आरामदायक सीट और मॉडर्न फीचर्स के लिए जाना जाता है. महिलाओं और फैमिली यूजर्स में इसकी पॉपुलरिटी लगातार बढ़ रही है. बेहतर परफॉर्मेंस और वैल्यू फॉर मनी के कारण ये युवा खरीदारों को भी आकर्षित कर रहा है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹73,550 से शुरू होती है.

Suzuki Access: मई 2026 में इसकी 75,729 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ी गिरावट (-0.06%) दिखाती है. फिर भी 11.80% शेयर के साथ ये तीसरे स्थान पर है. एक्सेस हल्के वजन, फास्ट पिकअप और बेहतरीन माइलेज के लिए पॉपुलर है. शहर की सड़कों पर रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए यह एक विश्वसनीय विकल्प बना हुआ है. हालांकि कंपटीशन बढ़ने से इसकी ग्रोथ थोड़ी प्रभावित हुई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹82,989 से शुरू होती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

TVS iQube ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति दिखाई. मई 2026 में इसने 42,192 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल से 52.64% की शानदार ग्रोथ है. 6.58% शेयर के साथ चौथे स्थान पर पहुंचा. मॉडर्न डिजाइन, अच्छी रेंज, फास्ट चार्जिंग और स्मार्ट फीचर्स के कारण यूथ और ईको-फ्रेंडली टू-व्हीलर खोज रहे खरीदारों में इसकी मांग बढ़ रही है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,12,667 से शुरू होती है.

Bajaj Chetak ने मई 2026 में 38,376 यूनिट्स बेचकर 50.26% की प्रभावशाली ग्रोथ दर्ज की. 5.98% शेयर के साथ पांचवें स्थान पर है. प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में चेतक रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. ये उन कस्टमर्स को आकर्षित कर रहा है, जो स्टाइल और सस्टेनेबिलिटी दोनों चाहते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,11,006 से शुरू होती है.

6. TVS Ntorq मई 2026 में 34,127 यूनिट्स की बिक्री के साथ 35.40% ग्रोथ हासिल की. 5.32% शेयर के साथ छठे स्थान पर है. स्पोर्टी लुक, परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड इंजन और डिजिटल फीचर्स (ब्लूटूथ कनेक्टिविटी) के कारण यंग राइडर्स में ये काफी पॉपुलर है. एनटॉर्क परफॉर्मेंस और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन ऑफर करता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹86,950 से शुरू होती है.

7. Hero Destini 125 ने मई 2026 में 26,482 यूनिट्स बेची हैं, जो पिछले साल से 76.34% की जबरदस्त ग्रोथ है. 4.13% शेयर के साथ सातवें स्थान पर पहुंचा. 125cc इंजन, अच्छा माइलेज और फैमिली-फ्रेंडली डिजाइन के कारण ये मिडिल क्लास फैमिली के लिए अच्छा ऑप्शन है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹80,965 से शुरू होती है.

8. Suzuki Burgman ने मई 2026 में 25,835 यूनिट्स बेची हैं. 4.65% ग्रोथ के साथ 4.03% मार्केट शेयर हासिल किया. प्रीमियम स्कूटर के रूप में बर्गमैन अपनी बड़ी बॉडी, लक्जरी फील, अच्छे स्टोरेज और आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है. ये उन लोगों की पसंद है, जो स्टाइलिश और कम्फर्टेबल स्कूटर चाहते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,02,844 से शुरू होती है.

9. Honda Dio की मई 2026 में 23,814 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल से 9.18% की गिरावट दिखाती है. 3.71% शेयर के साथ नौवें स्थान पर है. यंग और स्टाइल-कॉन्शस राइडर्स के बीच डियो स्पोर्टी लुक और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के लिए पॉपुलर रहा है. हालांकि बढ़ते कंपटीशन के कारण इसकी बिक्री थोड़ी प्रभावित हुई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹72,801 से शुरू होती है.

10. Yamaha RayZR ने मई 2026 में 21,403 यूनिट्स बेची हैं, जो पिछले साल से 64.35% की मजबूत ग्रोथ है. 3.34% शेयर के साथ दसवें स्थान पर है. हल्का वजन, स्पोर्टी डिजाइन और यूथ-सेंट्रिक फीचर्स के कारण रे-ZR शहर की सड़कों पर फास्ट और स्टाइलिश दिखता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹78,550 से शुरू होती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link