Toyota Hilux या Isuzu V-Cross? असली एडवेंचर के लिए किसे खरीदना सही, बजट तैयार करने से पहले जानिए


इंडियन मार्केट के लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक सेगमेंट में Toyota Hilux और Isuzu V-Cross दो बड़े कंपीटर्स हैं. हाल ही में लॉन्च हुए 9th Gen Toyota Hilux ने इस मुकाबले को और रोचक बना दिया है. ये नया मॉडल बिल्कुल नए डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और अपडेटेड फीचर्स के साथ आया है, जबकि कीमत ₹31.99 लाख से शुरू होती है. दूसरी तरफ Isuzu V-Cross भी 2026 अपडेट के साथ बाजार में मौजूद है, जो थोड़ा सा सस्ता और फीचर-रिच विकल्प है. ग्राहक इसे मात्र ₹25,50,260 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं.

दोनों गाड़ियां ऑफ-रोड कैपेसिटी, मजबूती और व्यावहारिकता पर फोकस करती हैं, लेकिन पावर, प्रीमियमिनेस और कीमत में साफ फर्क है. हाइलैक्स ज्यादा पावरफुल और ब्रांड वैल्यू वाला है, जबकि वी-क्रॉस वैल्यू-फॉर-मनी और बेहतर फीचर लिस्ट के साथ खरीदारों को आकर्षित करता है. आइए दोनों की डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और परफॉर्मेंस क आधार पर तुलना करते हैं.

डिजाइन डिटेल

नई हाइलैक्स में साइबर सुमो डिज़ाइन लैंग्वेज अपनाई गई है. इसमें चौड़ी ग्रिल, स्लिम एलईडी हेडलैम्प, रेडिजाइंड बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट और नए अलॉय व्हील्स मिलते हैं. ये ज्यादा मस्कुलर और मॉडर्न दिखती है. वी-क्रॉस का डिज़ाइन थोड़ा ओल्ड स्कूल है, लेकिन ये भी आकर्षक और रग्ड लुक रखता है. डायमेंशन में वी-क्रॉस थोड़ी ऊंची और चौड़ी है, जबकि हाइलैक्स लंबाई में करीब बराबर है.

इंटीरियर और फीचर्स

हाइलैक्स का केबिन अब काफी प्रीमियम हो गया है. इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 7 इंच डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस चार्जिंग, 8-स्पीकर ऑडियो, वेंटिलेटेड सीट्स (टॉप वेरिएंट) और 360 डिग्री कैमरा मिलता है. वी-क्रॉस में 10.3 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, 8-स्पीकर सिस्टम और 360 कैमरा है. हाइलैक्स का इंटीरियर क्वालिटी और प्रीमियमिनेस में आगे है, जबकि वी-क्रॉस फीचर्स में कंपटीटिव है.

सेफ्टी

हाइलैक्स में 7 एयरबैग, वीएससी, टीपीएमएस, पार्किंग सेंसर और पैनोरमिक व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं. वी-क्रॉस में टॉप वेरिएंट पर 6 एयरबैग, ईएससी, हिल डिसेंट कंट्रोल और अन्य बेसिक सेफ्टी इक्विपमेंट्स मिलते हैं. दोनों मजबूत लैडर-फ्रेम चेसिस पर बनी हैं, लेकिन हाइलैक्स थोड़ी आगे है.

इंजन और परफॉर्मेंस

हाइलैक्स में 2.8-लीटर डीजल इंजन है जो 204 पीएस पावर और 500 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है. ये सिर्फ 6-स्पीड ऑटोमैटिक के साथ आता है और 4×2/4×4 विकल्प उपलब्ध हैं. 80 लीटर फ्यूल टैंक भी बड़ा फायदा है. वी-क्रॉस में 1.9-लीटर डीजल इंजन है, जो 163 हॉर्सपावर और 360 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्प हैं, लेकिन सिर्फ 4×4 मिलता है.

हाइलैक्स पावर और टॉर्क में स्पष्ट रूप से बेहतर है, जबकि वी-क्रॉस रोजमर्रा के इस्तेमाल और माइलेज में संतुलन देता है. कुल मिलाकर, अगर बजट अनुमति दे और ज्यादा पावर के साथ प्रीमियम फील चाहिए तो नई 2026 हाइलैक्स बेहतर विकल्प है. वैल्यू और फीचर्स को प्राथमिकता देने वाले खरीदारों के लिए वी-क्रॉस अभी भी मजबूत दावेदार बनी हुई है.



Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net