UP News : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को तहसील डलमऊ एवं नगर पंचायत सलोन में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए नगर के विभिन्न चौराहों से गुज़री। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारों के साथ जनमानस में राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। पूरे मार्ग में तिरंगे की शोभायात्रा देखते ही बन रही थी।
यात्रा में बुद्धजीवियों ने तिरंगे के महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान पर प्रकाश डाला। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन में स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग एवं नगर के नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।