Latest News

UP में इन RATION CARD उपभोक्ताओं के घर राशन पहुंचाएगी योगी सरकार

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 19, 2026
1 min read • 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

लखनऊ: अब RATION  लेने के लिए दिव्यांग, बुजुर्ग और असहाय लोगों को कोटे की दुकान तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. खाद्य एवं रसद विभाग ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी सूची तैयार कर रहा है. सूची पूरी होने के बाद उन्हें उनके घर पर ही राशन उपलब्ध कराया जाएगा. विभाग का कहना है कि इसका उद्देश्य ऐसे लोगों को राहत देना है, जो शारीरिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं कि हर महीने खुद राशन की दुकान पर जाकर राशन ले सकें.

पहले ही दिए गए थे निर्देश: जानकारी के लिए बता दें कि करीब एक साल पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों को निर्देश दिए थे कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ऐसे राशन कार्ड धारकों की पहचान की जाए, जो दिव्यांग हैं, बुजुर्ग हैं या किसी वजह से कोटे की दुकान तक नहीं पहुंच सकते है. सरकार चाहती थी कि ऐसे लोगों को कोटेदार के जरिए घर पर ही राशन दिया जाए लेकिन आदेश जारी होने के बावजूद यह व्यवस्था ज्यादातर जिलों में प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो पाई.

मंत्री की फटकार के बाद जागा विभाग: पिछले दिनों खाद्य एवं रसद विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्री मनोज पांडेय ने इस मामले की समीक्षा की तो उन्हें पता चला कि सरकार के पुराने निर्देशों का ठीक से पालन नहीं हुआ है. इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि दिव्यांग, बुजुर्ग और असहाय लोगों को हर हाल में घर तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था लागू की जाए. मंत्री के सख्त रुख के बाद विभाग ने एक बार फिर इस अभियान को तेज कर दिया है.

up eation card latest update whose homes receive ration

यूपी में इन उपभोक्ताओं के घर पर राशन पहुंचाएगी योगी सरकार (etv bharat)

क्या कहते हैं अधिकारी: विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, अब उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जो उम्र, दिव्यांगता या अन्य कारणों से कोटे की दुकान तक नहीं जा पाते. उनकी सूची तैयार होने के बाद संबंधित कोटेदार के माध्यम से उनके घर तक राशन पहुंचाया जाएगा. लखनऊ के जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने ईटीवी भारत से खास बातचीत में बताया कि जिले में विशेष अभियान चलाकर ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है, जो दिव्यांग हैं, बुजुर्ग हैं या असहाय हैं और खुद राशन लेने नहीं जा सकते.

उन्होंने कहा कि सूची तैयार होने के बाद ऐसे सभी पात्र लोगों को उनके घर पर ही राशन उपलब्ध कराया जाएगा. डीएसओ ने बताया कि घर-घर राशन पहुंचाने की व्यवस्था पहले से विभाग में मौजूद थी. हालांकि, पिछले दिनों मंत्री की ओर से इसे लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. इसके बाद अभियान को और तेज किया गया है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि विभाग की कोशिश है कि जिन लोगों के लिए घर से निकलना कठिन है, उन्हें राशन के लिए परेशान न होना पड़े. ऐसे लोगों को हर महीने समय पर उनके घर तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी.

दिव्यांगों व बुजुर्गों को होगा लाभ: अगर यह व्यवस्था पूरी तरह लागू होती है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा उन बुजुर्गों, दिव्यांगों और असहाय लोगों को मिलेगा, जिन्हें अब तक राशन लेने के लिए परिवार, पड़ोसियों या अन्य लोगों पर निर्भर रहना पड़ता था. विभाग का मानना है कि इससे जरूरतमंद लोगों को समय पर राशन मिलेगा और उन्हें हर महीने कोटे की दुकान के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

### Satish Kumar – Digital Content Creator & News Publisher **Satish Kumar** एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं, जो **सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana), सरकारी सेवाओं, शिक्षा, सरकारी नौकरी, रिजल्ट और ऑनलाइन सेवाओं** से जुड़ी उपयोगी जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं। वे आसान और सरल हिंदी भाषा में महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की **पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, स्टेटस चेक और लाभार्थी सूची** से संबंधित जानकारी प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य जटिल सरकारी जानकारी को आम लोगों के लिए सरल और समझने योग्य बनाना है। Satish Kumar डिजिटल मीडिया और ऑनलाइन कंटेंट पब्लिशिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं और समय-समय पर सरकारी पोर्टल एवं उपलब्ध आधिकारिक स्रोतों से जानकारी को समझकर पाठकों के लिए उपयोगी लेख तैयार करते हैं। **मुख्य विषय:** * Sarkari Yojana और सरकारी योजनाएं * Government Jobs और भर्ती * Scholarship एवं Education * सरकारी योजना का Status और Payment * Online Application एवं सरकारी सेवाएं * सरकारी Updates और महत्वपूर्ण News **लेखन का उद्देश्य:** सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी को हिंदी में पाठकों तक पहुंचाना, ताकि वे सरकारी योजनाओं और ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित जानकारी आसानी से समझ सकें।