UP Weather Update: यूपी में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, नरम हुए धूप के तेवर; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

Jrs Computer
2 Min Read

UP Weather Updateअरब सागर से आने वाली नम हवा से बादलों की आवाजाही शुक्रवार को पूरे दिन बनी रही। सुबह बूंदाबांदी होने के बाद पूरे दिन धूप के तेवर नरम रहे। वातावरण में नमी बढ़ने से उमस ने परेशान किया। पिछले 24 घंटे के अंतराल में तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

 

मौसम विज्ञान केंद्र ने जल्द ही प्री मानसून के दस्तक होने की संभावना जताई है। सीएसए के मौसम विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 55 दर्ज किया गया जबकि इसे सामान्यत: 40 प्रतिशत रहना चाहिए। 

नमी का न्यूनतम प्रतिशत 33 दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिम दिशा से 3.5 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। शनिवार को तेज हवा चलने, गरज-चमक एवं धूल भरी आंधी के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

आगरा में आज से निकलेगी तेज धूप

मौसम का मिजाज शुक्रवार को दिन में कई बार बदलाव, तेज धूप निकलने के बाद बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई। सुबह के बाद दिन में भी गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलेगी और सुबह के साथ ही दोपहर का तापमान बढ़ेगा। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज धूप निकलेगी, दिन का तापमान बढ़ जाएगा। 13 मई तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा।

Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *