Upcoming Compact SUVs in India: Mini Duster, Thar Facelift, Brezza Facelift, भारत में आने वाली नई कॉम्पैक्ट SUV

सतीश कुमार
4 Min Read


भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है. ग्राहक अब विश्वसनीय, पावरफुल और किफायती आंतरिक दहन इंजन (ICE) वाली गाड़ियों की ओर रुख कर रहे हैं, क्योंकि ये फ्यूल एफिशियंसी, परफॉर्मेंस और रिलायबिलिटी का कॉम्बिनेशन प्रदान करती हैं. जल्द ही भारत में तीन धांसू ICE कॉम्पैक्ट एसयूवी दस्तक देने वाली हैं.

अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी की इस लिस्ट में रेनो मिनी डस्टर, महिंद्रा थार फेसलिफ्ट और मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट का नाम शामिल है. ये मॉडल्स स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस्ड फीचर्स, मजबूत इंजन और वैल्यू फॉर मनी होने के साथ ग्राहकों को काफा पसंद आ सकते हैं. रेनो मिनी डस्टर ट्रू SUV स्टांस देगी, थार फेसलिफ्ट ऑफ-रोडिंग को और रोमांचक बनाएगी, जबकि ब्रेजा फेसलिफ्ट फैमिली यूज और सिटी ड्राइविंग के हिसाब से बेस्ट हो सकती है. आइए, इनकी संभावित डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं.

रेनो मिनी डस्टर

ये रेनो की सबसे चर्चित अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो ब्रांड की ‘मिनी डस्टर’ के नाम से जानी जा रही है. ये सब-4 मीटर कैटेगरी में आएगी और मूल डस्टर का स्केल्ड-डाउन वर्जन होगी. डिजाइन में ये ज्यादा अपराइट, बॉक्सी और रग्ड SUV सिल्हूट वाली होगी. Kiger की क्रॉसओवर स्टाइल के बजाय इसमें रग्ड बॉडी क्लैडिंग, बड़े व्हील्स और मजबूत स्टांस होगा.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ये 2027-28 में लॉन्च हो सकती है. इंजन विकल्प Kiger वाले 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल (HR10) पर आधारित होंगे, जो मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगा. पावर लगभग 100 PS और टॉर्क 160 Nm के आसपास रहेगा, जो शहर और हाईवे दोनों पर शानदार परफॉर्मेंस देगा. फीचर्स में डुअल डिजिटल स्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो-एपल कारप्ले, रियर एसी वेंट्स, 6 एयरबैग्स और ADAS लेवल-1 सेफ्टी शामिल होने की उम्मीद है. अनुमानित कीमत 8 से 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहेगी.

2026 महिंद्रा थार फेसलिफ्ट

ये मौजूदा थार का और ज्यादा प्रीमियम व मॉडर्न अवतार होगा. हाल ही में स्पाई शॉट्स में थार रॉक्स से इंस्पायर्ड डिजाइन दिखी है. डबल-स्टैक्ड स्लॉट्स वाला नया ग्रिल, सी-शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स वाली प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, रीडिजाइन बंपर, बॉडी क्लैडिंग और नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स अपडेट का हिस्सा हैं. रियर में भी अपडेटेड टेललैंप्स और विंडशील्ड वाइपर मिलेंगे.

इंटीरियर में बड़ा 10.25 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नया स्टीयरिंग व्हील, सनरूफ (हार्डटॉप वेरिएंट में), इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग (EPS) और रीमैप्ड बटन प्लेसमेंट जैसे बदलाव होंगे. 360 डिग्री कैमरा भी ऐड होने की खबर है, जो सिटी पार्किंग और ऑफ-रोडिंग दोनों में मदद करेगा। इंजन में कोई बदलाव नहीं होने वाला है. अनुमानित कीमत 10 से 18 लाख रुपये रहेगी.

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट

ये मार्च-मई 2026 के आसपास लॉन्च होने वाली है. हाल के स्पाई शॉट्स में हैवी कैमोफ्लाज के बावजूद नई 16 इंच अलॉय व्हील्स, रिवाइज्ड फ्रंट-रियर बंपर, अपडेटेड LED हेडलाइट्स-टेललाइट्स और इंटीग्रेटेड स्पॉइलर दिख रहे हैं. इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन, 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स (नया), वायरलेस चार्जिंग, हेड्स-अप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, सिंगल पेन सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स ऐड होंगे.

इंजन 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (103 PS) रहेगा या नया 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल विकल्प आ सकता है. 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो और अंडरबॉडी CNG टैंक भी मिल सकता है, जो माइलेज को 25-30 km/kg तक ले जाएगा. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, 360 कैमरा, ESP और हिल होल्ड स्टैंडर्ड होंगे. अनुमानित कीमत 8.5 से 14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहेगी. ब्रेजा फेसलिफ्ट फैमिली यूजर्स के लिए परफेक्ट चॉइस बन सकती है.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.