Uttar Pradesh : पूर्व सांसद वीरांगना फूलनदेवी का शहादत दिवस

Ritik Rajput
1 Min Read

Uttar Pradesh :  महर्षि कश्यप समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में विश्व की चौथी व देश की प्रथम क्रान्तिकारी महिला एवं पूर्व सांसद वीरांगना फूलनदेवी का शहादत दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। उक्त कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार कश्यप ने कहा कि न्याय और संघर्ष की प्रतीक व अत्याचारियों को मूँह-तोड़ जवाब देने वाली वीरांगना को नमन करता हूँ, ऐसी महान शख्सियत सदियों में अवतरित होती हैं। समिति के सचिव एवं पूर्व प्रधान समरजीत कश्यप ने कहा कि फूलनदेवी अन्याय, अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की प्रतिमूर्ति थीं।

उनके संघर्षो के कारण विश्व में चौथा स्थान अपने संघर्ष के बल पर प्राप्त किया है। देश की महिलाओं को उनके संघर्ष से सीख लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक हनोमान, इं. हीरालाल निषाद, गनेश प्रसाद कश्यप, कोषाध्यक्ष अयण कुमार कश्यप, दिलीप कुमार, गुलशन कुमार कश्यप, राम बहादुर कश्यप के अलावा मीडिया प्रभारी चन्द्र प्रकाश कश्यप के साथ-साथ आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
पत्रकारिता में 5 सालों का अनुभव है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और स्पोर्ट्स की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। रिसर्च स्टोरी और Sports संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment