Viral Video: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक बेहद शर्मनाक और नाराजगी वाला मामला सामने आया है, जहां टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियों और कथित गुंडों ने एक महिला वकील और उनके परिवार के साथ जमकर मारपीट की है. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे देखकर लोग गुस्से से लाल पीले हो गए हैं.
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का नाम आरती पांडे है. वह अपने परिवार वालों के साथ कार से यात्रा कर रही थी, तभी सोनभद्र के एक टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर उनकी कर्मचारियों से बहस छिड़ गई. बताया जाता है कि यह एक छोटी सी मामूली बहस थी, लेकिन कुछ देर में टोल पर मौजूद लोग अपनी बैलेंस खो बैठे और छोटी सी बहस को हिंसा में तबदील कर देते हैं.
महिला वकील पर भी किया गया हमला
यूपी के सोनभद्र में टोलकर्मियों ने महिला वकील और उनके परिवार के साथ की मारपीट.
वकील आरती पांडे अपने परिवार के साथ थी, जब टोल पर बहस हुई. फिर टोल पर मौजूद गुंडों ने महिला वकील और उनके परिवार के साथ जमकर मारपीट की.
जिनमें कई ग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है. बाराबंकी के हैदरगढ़… pic.twitter.com/UPsZMq0ut2
— Priya singh (@priyarajputlive) February 1, 2026
वीडियो में साफ-साफ दिखाई पड़ता है कि टोल प्लाजा पर मौजूद कई लोग लाठी-डंडों और हाथों से महिला वकील और उनके परिवार वालों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. चौकन्ना करने वाली बात तो यह कि हमलावरों ने महिला होने का भी लिहाज नहीं किया. आरती पांडे के साथ मारपीट की, जबकि परिवार वाले उनको बचाने की पूरी कोशिश कर रहे थे. इस बर्बर हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.
सोशल मीडिया पर उबाल, कार्रवाई की मांग
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और यूजर्स कड़वी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा आज के समय में शायद ही कोई ऐसा वाहन होगा जिस पर फास्टैग न लगा हो; इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं बेहद दुखद और निंदनीय हैं. उन्होंने मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज करना चाहिए.
जबकि वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कानून के रक्षकों, खास तौर पर वकीलों, के साथ इस तरह की बर्बरता समाज में बढ़ती गुंडागर्दी और कानून के प्रति बेखौफी का साफ संकेत है. यूजर ने यह भी कहा कि टोल प्लाजा पर आए दिन होने वाली ऐसी हिंसक घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.

