गोलगप्पे जिसे कई लोग पानी पुरी भी कहते हैं ऐसी भारतीय डिश है जिसका स्वाद हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है. आपने भी कई बार गोलगप्पे खाए होंगे. आमतौर पर भारत में गोलगप्पे कम से कम रेट वाले भी 10 रुपये के 6-7 पीस मिल जाते हैं. लेकिन क्या आपने सोचा कि पेरिस में इस भारतीय डिश की कीमत कितनी होगी? सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पेरिस में कुछ भारतीय लोग गोलगप्पे की कीमत पूछते दिखाई दे रहे हैं, वीडियो आपको हैरानी में डाल देगा.
पेरिस में पानीपुरी देख खुश हो गए भारतीय दोस्त
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग पेरिस की सड़कों पर घूम रहे हैं, देखने से लग रहा है कि सभी भारतीय हैं और आपस में दोस्त हैं. इस दौरान ये लोग परिस की सड़कों पर पानी पुरी देखकर खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाते और खाने चले जाते हैं. इस दौरान जमकर पानी पुरी का लुत्फ उठाया जाता है लेकिन जैसे ही इसकी कीमत पूछी जाती है उन लोगों के होश उड़ जाते हैं.
6 पीस की कीमत जान चेहरे पर छा गई हैरानी
जब ग्रुप से एक शख्स पानीपुरी वाले भैया से इसकी कीमत पूछता है तो जवाब आता है 2 यूरो के 6 पीस, यानी अगर भारतीय रुपयों में इनकी कीमत निकाली जाए तो 6 पीस करीब 220 रुपये के पड़ रहे हैं. इतना सुनने के बाद पानी पुरी खा रहे लोग चौंक जाते हैं और कहते हैं कि ये तो भारत के हिसाब से बड़े महंगे हैं, इसके बाद जब पैसे देने की बारी आती है तो ग्रुप से एक लड़की पानीपुरी वाले भैया से बकाया एक यूरो भी ले लेती है और कहती है कि इसकी कीमत 100 रुपये है.
यह भी पढ़ें: दूल्हा है या रहमान डकैत? FA9LA पर मारी ऐसी एंट्री कि हर कोई हो गया फिदा, यूजर्स ने यूं किया सलाम
यूजर्स बोले, इतने में तो दो लोग भर पेट खाना खा लेंगे
वीडियो को explorewith_razi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अरे बाप रे इतने में तो फुल पेट खाना खा लेंगे दो लोग. एक और यूजर ने लिखा…220 रुपये में दो लीटर पेट्रोल आ जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…यूरोप में बहुत महंगाई है.
यह भी पढ़ें: पीली ड्रेस पहनें या पीला रेनकोट? बसंत पंचमी पर मौसम ने ली करवट तो कंफ्यूज हुए यूजर्स, वायरल हुए मीम्स

