दुनिया जब तेजी से आधुनिक तकनीक की ओर बढ़ रही है, तब परंपरा और टेक्नोलॉजी के मेल की तस्वीरें लोगों को हैरान भी कर रही हैं और सोचने पर मजबूर भी. ऐसा ही एक चौंकाने वाला नजारा इन दिनों चीन से सामने आया है, जहां सदियों पुरानी आध्यात्मिक और शारीरिक साधना का केंद्र माने जाने वाले शाओलिन मंदिर में अब एक बिल्कुल नई ‘क्लास’ दिखाई दी है. इस ऐतिहासिक मंदिर परिसर में भिक्षुओं के साथ अब इंसानों जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट कुंग फू का अभ्यास करते नजर आ रहे हैं. परंपरा और भविष्य की इस अनोखी जुगलबंदी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लोग इसे देखकर दंग रह गए हैं.
रोबोट के साथ शाओलिन भिक्षुओं ने ली ट्रेनिंग
मध्य चीन के हेनान प्रांत में स्थित प्रसिद्ध शाओलिन मंदिर में इन दिनों एक बेहद असामान्य और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिल रहा है. यहां शाओलिन भिक्षुओं के साथ ह्यूमनॉइड रोबोट्स को कुंग फू की ट्रेनिंग दी जा रही है. चीन की सरकारी मीडिया एजेंसी CGTN की रिपोर्ट के मुताबिक, ये रोबोट्स भिक्षुओं के साथ मिलकर कुंग फू की पारंपरिक मुद्राएं, अभ्यास ड्रिल्स और निर्धारित मार्शल आर्ट रूटीन को दोहराते नजर आ रहे हैं.
Shaolin Temple has started practicing kung fu with robots.
— Science girl (@sciencegirl) February 5, 2026
हर स्टेप को बारिकी से कॉपी कर रहा रोबोट
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रोबोट्स शाओलिन भिक्षुओं की तरह ही संतुलित चाल, हाथों और पैरों की सटीक पोजीशन और नियंत्रित मूवमेंट के साथ अभ्यास कर रहे हैं. ये मशीनें हर एक स्टेप को इतनी बारीकी से कॉपी कर रही हैं, जैसे कोई शिष्य अपने गुरु से सीख रहा हो. सदियों से चली आ रही इस मानवीय साधना को मशीनों द्वारा दोहराते देखना लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है.
यह भी पढ़ें: शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो
यूजर्स रह गए हैरान
सोशल मीडिया पर इन वीडियो ने तेजी से लोगों का ध्यान खींचा है. कई यूजर्स इस तकनीकी प्रगति की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग भविष्य को लेकर चिंता भी जता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, “शाओलिन कुंग फू की चालें पहले ही बेहद कठिन मानी जाती हैं, लेकिन रोबोट्स का इन्हें इतनी सटीकता से दोहराना वाकई हैरान करने वाला है.” वहीं एक अन्य यूजर ने इसे “बेहतरीन इनोवेशन” बताया. वीडियो को @sciencegirl नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट चेक इन के बाद कहां जाता है आपका लगेज? कैमरे ने खोला सामान के सफर का चौंकाने वाला राज

