Blast in Balloons Viral Video: मुंबई में गोरेगांव की एक सोसायटी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लिफ्ट में कुछ गुब्बारे लेकर चढ़ता है और लिफ्ट का दरवाजा बंद होते ही गुब्बारों में भयंकर विस्फोट हो जाता है.
वीडियो में देखा जा रहा है कि सफेद शर्ट पहने एक महिला सबसे पहले घुसी, एक छोटा ट्रॉली लगेज लेकर, वह जिस फ्लोर पर जाएंगी, उस फ्लोर का नंबर दबाती है. उनके पीछे-पीछे ही एक व्यक्ति एक बड़े पॉलिथीन के थैले में एक दर्जन से अधिक गुब्बारे लेकर चढ़ता है. महिला उस व्यक्ति को जगह भी देती है. गुब्बारा वाला व्यक्ति अंदर घुसकर एक कोने में खड़ा हो जाता है.
ब्लास्ट होते ही लिफ्ट में फैल जाती है आग
तभी गुब्बारों में ब्लास्ट होता है और लिफ्ट में आग फैल जाती है. दोनों लोग डरे सहमे बाहर दौड़ते हैं. आग की लपटों से सीसीटीवी ढक जाता है.अगले ही पल तीनों को लिफ्ट से दौड़कर बाहर आते देखा जाता है. जिस व्यक्ति ने गुब्बारे लाए थे वह संतुलन खोकर फर्श पर गिर जाता है. उपस्थित महिला आग की चपेट से किसी तरह जान बचाकर मुंह पर हाथ रखकर लिफ्ट से बाहर निकल जाती है.
गुब्बारा विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में शख्स और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने गुब्बारा विक्रेता के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है. हालांकि गुब्बारों को भरने के लिए उसने किस तरह की गैस का इस्तेमाल किया था, यह पता नहीं चला है.
बता दें कि हीलियम गुब्बारे दहनशील नहीं होते हैं, लेकिन हाइड्रोजन से भरे गुब्बारे अत्यंत दहनशील होते हैं. उस व्यक्ति ने उस तरह के कुछ गुब्बारे लिए थे या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.

