Tech News

WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो किससे छिपाएं, ये प्राइवेसी सेटिंग काम आएगी | whatsapp profile photo privacy

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 6, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


WhatsApp का इस्तेमाल आज लगभग हर कोई करता है. यहां लोग दोस्तों और परिवार के साथ चैट करने के अलावा अपनी फोटो भी प्रोफाइल पर लगाते हैं. लेकिन जरूरी नहीं कि आप अपनी प्रोफाइल फोटो हर WhatsApp कांटेक्ट को दिखाना चाहें. अगर आप चाहते हैं कि आपके द्वारा चुने हुए खास लोग ही आपकी फोटो देख पाएं, तो WhatsApp में इसके लिए एक आसान प्राइवेसी सेटिंग दी गई है. इसकी मदद से आप अपनी प्रोफाइल फोटो को अपनी पसंद के लोगों से छिपा सकते हैं और कुछ पसंद लोगों को दिखा सकते हैं.

WhatsApp में प्रोफाइल फोटो छिपाने की सेटिंग 

WhatsApp में प्रोफाइल फोटो की प्राइवेसी बदलने का विकल्प मिलता है. इसमें आप खुद तय कर सकते हैं कि आपकी प्रोफाइल फोटो कौन देख सकता है और कौन नहीं . अगर आप फोटो को कुछ खास लोगों से छिपाना चाहते हैं, तो इसके लिए My Contacts Except का विकल्प काम आता है. इस सेटिंग को चुनने के बाद आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद जिन लोगों को आप चुनेंगे, उन्हें आपकी प्रोफाइल फोटो दिखाई नहीं देगी.

यह भी पढ़े : अब WhatsApp से भरें बिजली-पानी का Bill, नया फीचर लॉन्च

ऐसे छिपाएं प्रोफाइल फोटो

इसके लिए सबसे पहले WhatsApp खोलें और सेटिंग्स में जाएं और इसके बाद WhatsApp में सबसे ऊपर कोने में एक तीन डॉट वाला विकल्प दिखेगा. उसमें  Privacy वाले विकल्प पर टैप करें. यहां आपको Profile Photo का ऑप्शन दिखाई देगा. अब Profile Photo पर टैप करने के बाद My Contacts Except… चुनें. इसके बाद उन लोगों को सिलेक्ट कर दें, जिनसे आप अपनी प्रोफाइल फोटो छिपाना चाहते हैं. लोगों को चुनने के बाद सेटिंग सेव कर दें.अब जिन लोगों को आपने चुना है, वे आपकी WhatsApp प्रोफाइल फोटो नहीं देख पाएंगे.

फोटो सभी से छिपानी हो तो क्या करें?

अगर आप अपनी प्रोफाइल फोटो किसी को भी नहीं दिखाना चाहते तो Nobody विकल्प चुन सकते हैं. इसके बाद आपकी प्रोफाइल फोटो किसी भी WhatsApp यूजर को दिखाई नहीं देगी. वहीं, अगर आप चाहते हैं कि सिर्फ आपके सेव किए हुए कॉन्टैक्ट्स ही फोटो देखें तो My Contacts विकल्प चुन सकते हैं. इस तरह WhatsApp आपको प्रोफाइल फोटो की प्राइवेसी अपनी जरूरत के हिसाब से बदलने की सुविधा देता है.

प्राइवेसी के लिए काम की है ये सेटिंग

कई बार हम ऐसे लोगों का नंबर सेव कर लेते हैं जिनसे ज्यादा बात नहीं होती, लेकिन हम नहीं चाहते कि वे हमारी फोटो देखें. ऐसे में सभी कॉन्टैक्ट्स से फोटो छिपाने की जरूरत नहीं है. My Contacts Except… विकल्प से आप सिर्फ कुछ लोगों को चुनकर अपनी फोटो उनसे छिपा सकते हैं. इसलिए अगर आप WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो को लेकर ज्यादा प्राइवेसी रखना चाहते हैं, तो यह छोटी सी सेटिंग आपके काफी काम आ सकती है.

यह भी पढ़े : 2008 से आज तक कितना बदल गया Android? जानिए पहले किन फीचर्स से हुई थी शुरूआत

 



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।