Yamaha XSR155 vs TVS Ronin: दोनों ही नियो-रेट्रो सेगमेंट की पॉपुलर मोटरसाइकिलें हैं. ये स्टाइल, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में युवा राइडर्स को आकर्षित करती हैं. Yamaha XSR155 हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है, जबकि टीवीएस रोनिन पहले से ही बाजार में अपनी मजबूत प्रजेंस दर्ज करा चुकी है. अगर आप इन दोनों में किसी एक बाइक को खरीदना चाहते हैं, तो इनकी कीमत और खासियत जान लीजिए.
डिजाइन (Design)
दोनों बाइक्स नियो-रेट्रो डिजाइन पर आधारित हैं, लेकिन स्टाइल में अंतर है. Yamaha XSR155 का डिजाइन क्लासिक और एलिगेंट है. राउंड LED हेडलैंप के साथ सेमी-सर्कुलर DRL, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, मिनिमलिस्टिक बॉडीवर्क और स्क्रैम्बलर-स्टाइल है. ये 4 कलर्स में आती है. इसमें मैटेलिक ग्रे, विविड रेड, ग्रेयिश ग्रीन मैटलिक और मैटलिक ब्लू शामिल है. सीट हाइट 810mm है, जो शॉर्ट राइडर्स के लिए थोड़ी ऊंची लग सकती है, लेकिन रिलैक्स्ड राइडिंग पोजिशन देती है. बाइक का वजन 137kg है, जो इसे एजाइल बनाता है.
वहीं, TVS Ronin का डिजाइन ज्यादा रग्ड और स्क्रैम्बलर-इंस्पायर्ड है. इसे टी-मोटिफ DRL वाला हेडलैंप, चंकी फ्यूल टैंक और क्रूजर-लाइक एर्गोनॉमिक्स मिलता है. ये 7 कलर ऑप्शन- लाइटनिंग ब्लैक, ग्लेशियर सिल्वर और चारकोल एम्बर में उपलब्ध है. टॉप वेरिएंट्स में गोल्ड-फिनिश्ड USD फोर्क्स और शॉर्ट फ्लाईस्क्रीन जैसे एडिशनल एलिमेंट्स हैं. सीट हाइट 795mm है, जो ज्यादा कम्फर्टेबल है. वजन 159-160kg होने से स्टेबिलिटी बेहतर है.
फीचर्स (Features)
फीचर्स के मामले में दोनों ही मॉडर्न हैं. Yamaha XSR155 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल/SMS अलर्ट्स, मोबाइल ऐप, ट्रैक्शन कंट्रोल, वेरिएबल वॉल्व एक्ट्यूएशन (VVA), सर्विस ड्यू इंडिकेटर, एवरेज फ्यूल इकोनॉमी इंडिकेटर और USB चार्जिंग पोर्ट है. इसमें पैसेंजर बैकरेस्ट और स्टेप-अप सीट भी है, जो कम्फर्ट बढ़ाती है.
TVS Ronin ज्यादा एडवांस्ड फीचर्स देती है. इसे SmartXonnect के साथ वॉइस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, राइडिंग मोड्स, ABS मोड्स, डिस्टेंस टू एम्प्टी इंडिकेटर, गियर इंडिकेटर और ऑप्शनल USB चार्जिंग शामिल है. टॉप वेरिएंट्स में एडजस्टेबल प्रीलोड और गोल्ड फोर्क्स हैं. दोनों में LED लाइटिंग, डुअल-चैनल एबीएस और स्लिपर क्लच है.
इंजन और परफॉरमेंस (Engine & Performance)
यामाहा XSR155 में 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 18.4 PS पावर और 14.2 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. टीवीएस रोनिन में 225.9cc ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो 20.4 PS पावर और 19.93 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये 5-स्पीड के साथ आता है.