Տեխնիկական նորություններ

अब AI Agent करेगा UPI Payment, जानें कैसे बदलेगा GPay-PhonePe Transaction?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 2, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


UPI पेमेंट करने का तरीका अब एक बड़े टेक बदलाव की तरफ बढ़ सकता है. अभी तक Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स पर हर पेमेंट का फैसला और मंजूरी यूजर खुद करता है, लेकिन आने वाले समय में यह काम AI Agent भी संभाल सकता है. यूजर पहले से कुछ नियम तय करेगा और उन्हीं के आधार पर AI Agent छोटे डिजिटल पेमेंट खुद कर सकेगा. Reuters के मुताबिक, भारत इसके लिए एक नया फ्रेमवर्क तैयार कर रहा है. 

क्या होगा AI Agent का काम?

प्रस्तावित सिस्टम में यूजर अपने AI Agent को यह निर्देश दे सकेगा कि कब, कितना और किस तरह का पेमेंट किया जा सकता है. इसके बाद हर छोटे लेनदेन के लिए अलग से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं होगी.  शुरुआत में इसका इस्तेमाल बार-बार होने वाले छोटे पेमेंट्स में हो सकता है, जैसे राशन या दूसरी कम कीमत वाली खरीदारी. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी इसके शुरुआती इस्तेमाल के लिए परफेक्ट माने जा रहे हैं.

UPI पर बनेगा Agentic Payment Framework

रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रस्तावित फ्रेमवर्क का नाम Unified Agent Protocol हो सकता है. इसकी घोषणा अगले हफ्ते मुंबई में होने वाले Global Fintech Fest में होने की संभावना है. यह सिस्टम भारत के मौजूदा UPI इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित होगा. अगर इसे लागू किया जाता है, तो भारत उन शुरुआती देशों में शामिल हो सकता है जहां राष्ट्रीय डिजिटल पेमेंट नेटवर्क पर Agentic AI Payments शुरू होंगे. 

दो मौजूदा UPI फीचर्स से जुड़ेगा सिस्टम

नए फ्रेमवर्क के लिए UPI के दो मौजूदा फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. UPI Circle में मुख्य अकाउंट होल्डर किसी दूसरे यूजर को पेमेंट की अनुमति दे सकता है. इसी तरह यह अधिकार AI Agent को भी दिया जा सकता है. वहीं दूसरा फीचर Reserve Pay है, जिसमें ग्राहक कई भुगतानों के लिए पैसा पहले से ब्लॉक कर सकता है. फिलहाल बैंक इसमें 10,000 रुपये तक की रकम को 90 दिनों तक ब्लॉक करने की अनुमति देते हैं. Agentic Payments के लिए इस सीमा की समीक्षा की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें – सर्च और लोकेशन हिस्ट्री खुद मिटाएगा Google, जानें तरीका

AI को मिलेंगे तय नियम और स्पेंडिंग लिमिट्स

प्रस्तावित सिस्टम में यूजर AI Agent के लिए खर्च की सीमा और पेमेंट से जुड़े नियम तय कर सकेगा. रिपोर्ट के अनुसार इसमें spending limits, audit trails और identity checks जैसे इंतजाम भी शामिल हो सकते हैं. NPCI इसके लिए ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की योजना बना रहा है, जिससे बिजनेसमैन भी इन पेमेंट सिस्टम को सीधे जोड़ सकें. 

भारत के अलावा दूसरे देशों में भी Agentic Payment 

अमेरिका, यूरोप, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में भी पेमेंट कंपनियां Agentic Payment Systems पर काम कर रही हैं. भारत में भी Mastercard और Visa इस तरह की क्षमताओं पर काम कर रहे हैं, जबकि Pine Labs पहले ही एक ऐसा प्रोटोकॉल लॉन्च कर चुका है, जिसमें AI Agent एक बार की मंजूरी के बाद UPI पेमेंट पूरा कर सकता है.

यह भी पढ़ें – Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։