2026 Maruti Suzuki Baleno को इंडियन मार्केट के अंदर नए अवतार में उतारा गया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹6,09,990 रखी है. वहीं, ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ तमाम फीचर्स से लैस टॉप स्पेक वेरिएंट Alpha AMT की एक्स शोरूम कीमत ₹9.17 तक जाती है. नए बदलावों के साथ बलेनो पहले के मुकाबले काफी एडवांस हैचबैक हो गई है.
अगर आप नई बलेनो खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सही पते पर आ पहुंचे हैं. अपने इस लेख में हम आपके लिए इस पॉपुलर हैच की On Road Price और EMI Details लेकर आए हैं. इसके अलावा नई Baleno के इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलजे के बारे में भी जानेंगे.
2026 Maruti Suzuki Baleno On Road Price
जैसा कि आपको बताया बलेनो की एक्स शोरूम कीमत ₹6,09,990 से शुरू होती है. अगर आप इसे राजधानी दिल्ली में खरीदने हैं, तो बलेनो के बेस वेरिएंट पर आपको 46,693 रुपये RTO शुल्क देना होगा. इसके अलावा 35,201 रुपये का इंश्योरेंस अमाउंट भी जाएगा. इस तरह मारुति बलेनो की ऑन रोड कीमत ₹6,91,794 हो जाती है.
2026 Maruti Suzuki Baleno Down Payment & EMI Details
अगर आप नई-नवेली मारुति बलेनो खरीदते समय 1 लाख रुपये Down Payment देते हैं, तो बचे हुए 5,91,794 रुपये पर आपको Car Loan के लिए अप्लाई करना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी रही और Credit Score बेहतर स्थिति में हुआ, तो आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर ये लोन आसानी से मिल जाएगा.
मान लेते हैं कि ये Car Loan आपको 5 साल के लिए मिलेगा. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप 12,574 रुपये की कुल 60 EMI भरकर अपने कार लोन को अदा कर सकते हैं. इस तरह आप टोटल 7,54,432 रुपये किस्त में भरेंगे. अगर 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो इसकी कीमत 8,54,432 रुपये (ब्याज और EMI के बाद) हो जाएगी.
डिज़ाइन और इंटीरियर
2026 मारुति सुजुकी बलेनो (फेसलिफ्ट) में फ्रंट डिज़ाइन नया है. बड़ा NEXWave ग्रिल, अपडेटेड बंपर, क्रोम फेंडर गार्निश और LED फॉग लैंप हैं. साइड और रियर लगभग पहले जैसे हैं. इंटीरियर में ब्लैक-ब्लू डुअल-टोन थीम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (सेगमेंट-फर्स्ट), 9-इंच SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन (वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay), Clarion साउंड सिस्टम, कूलिंग वाला वायरलेस चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले और एनालॉग डायल्स + कलर MID मिलते हैं. सनरूफ अभी भी नहीं है.
फीचर्स और सेफ्टी
कंपनी इसे ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, 360° कैमरा (टॉप वेरिएंट) और सुजुकी कनेक्ट जैसे फीचर्स के साथ बेचती है. सेफ्टी के लिए इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, ABS+EBD, ESP, हिल होल्ड और टॉप Alpha(O) में लेवल-2 ADAS (एडेप्टिव क्रूज, लेन-कीप असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेकिंग आदि) और TPMS दिए गए हैं.
इंजन और माइलेज
इसे नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z12E पेट्रोल (83 PS / 112 Nm) इंजन मिला है. इसे 5-स्पीड MT/AMT और CNG विकल्प (70 PS / 102 Nm, सिर्फ MT) में खरीदा जा सकता है. माइलेज की बात करें, तो पेट्रोल MT 23.80 kmpl, AMT 24.77 kmpl और CNG 33.61 km/kg की फ्यूल एफिशियंसी देते हैं.
हमारी सलाह: ऊपर बताई गई नई Maruti Baleno की On Road Price और EMI संबंधी डिटेल महज एक उदाहरण है. शहर, डीलरशिप, गाड़ी का मॉडल, इंश्योरेंस कंपनी और इंटरेस्ट रेट कम-ज्यादा होने की वजह से इन आंकड़ा में बदलाव हो सकता है.
अगर आप महीने के 40 से 50 हजार रुपये कमाते हैं और आपके ऊपर कोई बड़ा लोन पहले से नहीं है, तो नई मारुति बलेनो को Car Loan लेकर खरीदने पर विचार कर सकते हैं. अच्छी डील के लिए बैंक के साथ-साथ डीलरशिप पर भी मोलभाव करें.