Auto News

35 KM माइलेज, सनरूफ और ADAS! मार्केट में धमाकेदार एंट्री मारेगी ये सस्ती हाइब्रिड SUV; कीमत भी ₹10 लाख से कम

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 8, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Maruti Suzuki जल्द ही अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर SUV फ्रॉन्क्स का अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने वाली है. नई ब्रेज़ा फेसलिफ्ट के बाद कंपनी ने अब बलेनो फेसलिफ्ट को पेश किया है. इसके बाद नई फ्रॉन्क्स को पेश करने की तैयारी है. Fronx फिलहाल टेस्टिंग से गुजर रही है और कई बार स्पॉट भी हो चुकी है.

आधिकारिक लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन नई 2026 Maruti Suzuki Fronx Facelift साल के अंत तक आ सकती है. स्पाई शॉट्स से डिजाइन में हल्के बदलाव, ADAS सेफ्टी सिस्टम और बाद में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन की संभावना साफ दिख रही है. ये अपडेट कार को पहले से ज्यादा मॉडर्न, सेफ और किफायती बनाएगा. आइए, इसकी संभावित डिज़ाइन से लेकर इंजन-परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

नई फ्रॉन्क्स फेसलिफ्ट में डिजाइन में थोड़े बदलाव किए जाएंगे. स्पाय इमेजेज के अनुसार फ्रंट ग्रिल को रीडिज़ाइन किया जाएगा, बंपर में ट्वीक होगा और नया सिल्वर स्किड प्लेट लगेगा. हेडलैंप और फॉग लैंप असेंबली पहले जैसी ही रहने की संभावना है. कुल मिलाकर लुक को फ्रेश और अपडेटेड बनाया जाएगा बिना पूरे स्वरूप को बदले.

केबिन में भी कुछ अपग्रेड मिल सकते हैं. नई सीट अपहोल्स्टरी, सनरूफ और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स जुड़ने की उम्मीद है. मौजूदा फीचर्स जैसे सुजुकी कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, वायरलेस चार्जर और ड्राइवर सीट की हाइट एडजस्टमेंट जारी रहेंगी. ये बदलाव केबिन को और आरामदायक व प्रीमियम फील देंगे.

फीचर्स और सेफ्टी

फेसलिफ्ट में कई यूजफुल फीचर्स कैरिओवर होंगे. इनमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा, HUD, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, वायरलेस चार्जर और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट शामिल हैं. सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे नए विकल्प भी जुड़ सकते हैं, जिससे कार और आकर्षक बनेगी.

सबसे महत्वपूर्ण अपग्रेड सेफ्टी में होने वाला है. टेस्ट म्यूल में ADAS कैलिब्रेशन इक्विपमेंट और रियर बंपर में LIDAR यूनिट स्पॉट हुई है. इससे साफ है कि नई फ्रॉन्क्स में लेवल-2 ADAS मिलेगा. इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं. ये फीचर्स ड्राइविंग को काफी सुरक्षित बनाएंगे.

इंजन, परफॉर्मेंस और माइलेज

शुरुआत में नई फ्रॉन्क्स मौजूदा इंजन विकल्पों के साथ आएगी. 1.2-लीटर फोर-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर बूस्टरजेट टर्बो पेट्रोल इंजन दोनों उपलब्ध रहेंगे. मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी जारी रहेंगे. परफॉर्मेंस मौजूदा मॉडल जैसी ही रहेगी.

2027 में मारुति अपना इन-हाउस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन लॉन्च करेगी, जो फ्रॉन्क्स में सबसे पहले आ सकता है. ये सीरीज हाइब्रिड सिस्टम होगा, जो टोयोटा के एटकिंसन स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड से ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट और किफायती बताया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हाइब्रिड वर्जन 35 किमी प्रति लीटर तक माइलेज दे सकता है. इससे फ्रॉन्क्स सेगमेंट में माइलेज के मामले में मजबूत दावेदार बन जाएगी. इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹7 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹12 लाख तक जाने की संभावना है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।