- दमदार कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ, A20 Pro चिप है.
फोल्डेबल फोन की दुनिया में Apple की एंट्री भले देर से हुई हो, लेकिन iPhone Duo के साथ कंपनी ने एक ऐसा फोन पेश करने की कोशिश की है, जिसमें सिर्फ फोल्ड होने वाली स्क्रीन पर ध्यान नहीं दिया गया है. इसका डिजाइन और कई हार्डवेयर फीचर्स Android फोल्डेबल फोन में पहले से देखने को मिल चुके हैं. ऐसे में असली फर्क उस सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस का है, जिसे Apple ने खासतौर पर फोल्डेबल स्क्रीन के हिसाब से तैयार किया है.
भारत में iPhone Duo शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस फोन की इतनी ज्यादा कीमत की वजह क्या है. तो आइए जानते हैं कि iPhone Duo इतना महंगा क्यों है.
iPhone Duo के हार्डवेयर में क्या है खास?
iPhone Duo का डिजाइन चौड़ा और पासपोर्ट जैसा है, हालांकि Samsung, Huawei और Xiaomi जैसे ब्रांड इसी तरह के फोल्डेबल फोन पहले ही बाजार में ला चुके हैं. Apple ने डिस्प्ले की क्रीज को कम दिखाई देने वाली बनाने पर भी काफी काम किया है. इसमें 100 से ज्यादा कंपोनेंट वाला हिंज, खास एडहेसिव और मैट फिनिश का इस्तेमाल किया गया है. Duo में 5.4 इंच का बाहरी और 7.6 इंच का अंदरूनी Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है. वहीं दोनों स्क्रीन 120Hz ProMotion, Always-On Display और 3,000 निट्स तक की आउटडोर ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं. फोन में Grade 5 Titanium फ्रेम, Ceramic Shield 2 और IP68 रेटिंग भी है.
iPhone Duo इतना महंगा क्यों है?
iPhone Duo की सबसे खास बात इसका सॉफ्टवेयर है. Apple ने iOS 27 को फोल्डेबल स्क्रीन के लिए अलग तरह से डिजाइन किया है. इंटरफेस में कंट्रोल और नेविगेशन को किनारे की तरफ ले जाया गया है, जिससे बड़ी स्क्रीन पर कंटेंट के लिए ज्यादा जगह मिलती है. फोन को खोलने पर बाहर और अंदर स्क्रीन के बीच बदलाव भी काफी सहज रखा गया है. Dynamic Island को भी दोनों डिस्प्ले के हिसाब से दोबारा डिजाइन किया गया है. स्क्रीन खुलते समय इंटरफेस में डायनेमिक ब्लर इफेक्ट दिखाई देता है, जिससे पूरा एक्सपीरियंस ज्यादा फ्लूइड लगता है.
यह भी पढ़ें – Apple Watch से Walkie-Talkie गायब, Apple ने क्यों हटाया यह फीचर?
डेवलपर्स के लिए भी बड़ा बदलाव
Apple सिर्फ अपने सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं रहना चाहता है. कंपनी चाहती है कि डेवलपर्स भी Duo की फोल्डेबल स्क्रीन का पूरा फायदा उठाएं. Netflix, Slack और Zoom जैसे ऐप्स में Duo के लिए कस्टम सपोर्ट दिखाया गया है, जो फोन के हिंज के एंगल के हिसाब से भी बदल सकता है.
कैमरा और बैटरी भी खास
Duo में 48MP का Dual Fusion कैमरा सिस्टम है. इसमें 48MP Fusion Main और 48MP Fusion Ultra Wide कैमरा मिलता है. बाहरी स्क्रीन रियर कैमरे से फोटो लेते समय लाइव प्रीव्यू की तरह काम कर सकती है. फोन में Dual Battery Architecture दिया गया है. Apple के मुताबिक अंदरूनी स्क्रीन पर 31 घंटे और बाहरी स्क्रीन पर 44 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है. A20 Pro चिप और C2 मॉडेम भी इसकी पावर एफिशिएंसी में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें – कहां बेचें अपना पुराना आईफोन? इन वेबसाइट्स पर मिलेगा अच्छा दाम