घर के लिए नया इंटरनेट कनेक्शन लेते समय सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर कितनी Mbps स्पीड काफी होगी. बहुत कम स्पीड वाला प्लान लेने पर डेली के कामों में परेशानी हो सकती है, वहीं जरूरत से ज्यादा स्पीड के लिए पैसे खर्च करने का भी कोई खास फायदा नहीं होता है. इसलिए प्लान चुनने से पहले ये समझना जरूरी है कि आपकी जरूरत के हिसाब से कितनी इंटरनेट स्पीड सही रहेगी.
इंटरनेट स्पीड में Download और Upload क्या है?
आपको बता दें कि इंटरनेट की स्पीड नॉर्मली दो चीजों से तय होती है एक Download Speed और दूसरी Upload Speed. Download का मतलब इंटरनेट से आपके फोन, लैपटॉप या दूसरे डिवाइस तक डेटा आने की रफ्तार है. वहीं Upload Speed बताती है कि आपके डिवाइस से इंटरनेट पर डेटा कितनी तेजी से भेजा जा सकता है.
इसे Mbps या Gbps में मापा जाता है. यहां ध्यान रखें कि Mbps में छोटा b का मतलब bits होता है जबकि फाइल का साइज MB यानी Megabytes में बताया जाता है.
Ping या Latency भी है बेहद जरूरी
बताते चलें कि सिर्फ Download और Upload Speed देखकर इंटरनेट कनेक्शन को अच्छा नहीं कहा जा सकता है. Ping या Latency भी जरूरी होते हैं. ये बताता है कि आपके डिवाइस से सर्वर तक डेटा पहुंचने और वापस आने में कितना समय लग रहा है.
इसे मिलीसेकंड यानी ms में मापा जाता है और नॉर्मली कम Ping बेहतर माना जाता है. खासकर ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉल और दूसरी रियल-टाइम एक्टिविटी में कम Latency का काफी अहम रोल होता है.
कितनी इंटरनेट स्पीड आपके लिए काफी है?
आपकी जरूरत इस बात पर निर्भर करती है कि घर में कितने लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं और उनका इस्तेमाल किस तरह का है. जैसे Netflix जैसी स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर Full HD वीडियो के लिए करीब 5 Mbps और 4K वीडियो के लिए लगभग 15 Mbps की स्पीड काफी होती है. वीडियो कॉल के लिए भी बहुत ज्यादा स्पीड की जरूरत नहीं होती है.
लेकिन घर में एक साथ कई डिवाइस इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हों तो जरूरत तेजी से बढ़ जाती है. मसलन, एक व्यक्ति 4K वीडियो देख रहा है, दूसरा वीडियो कॉल पर है और तीसरा गेम डाउनलोड कर रहा है तो 50 Mbps कनेक्शन पर नेटवर्क स्लो महसूस होता है.
Fiber और Cable में क्या अंतर है?
जानकारी के लिए बता दें कि इंटरनेट की टेक्नोलॉजी भी स्पीड पर असर डालती है. Cable इंटरनेट में अक्सर Download Speed, Upload Speed से काफी ज्यादा होती है. वहीं Fiber इंटरनेट में दोनों डॉयरेक्शन में लगभग एक जैसी स्पीड मिलना आम बात है.
ग्रामीण या दूरदराज के क्षेत्रों में Fiber या Cable उपलब्ध नहीं होने पर 5G Home Internet या Satellite Internet ऑप्शन बेहतर साबित हो सकते हैं. इनकी स्पीड और Latency जगह और नेटवर्क की कंडिशन के अनुसार बदल सकती है. नया प्लान लेते समय ISP की स्पीड, Upload पावर और दूसरे डिटेल्स को ध्यान से देखना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: क्या Router के पास सबसे तेज इंटरनेट चलता है? जानिए क्या है सच्चाई
इंटरनेट स्पीड कैसे टेस्ट करें?
अगर आपको अपनी मौजूदा इंटरनेट स्पीड का पता नहीं है तो सबसे पहले अपने Internet Service Provider के अकाउंट या प्लान की जानकारी देखें. इसके बाद ऑनलाइन Speed Test की मदद से असली स्पीड को चेक किया जा सकता है.
Speedtest.net जैसी सर्विसेज Download, Upload और Ping की जानकारी देती हैं. वहीं, Cloudflare का Speed Test कनेक्शन की स्थिरता, Jitter और Packet Loss जैसी एक्सट्रा जानकारी भी दिखा सकता है.
अगर आपका फोकस Gaming या दूसरे रियल-टाइम कामों पर है तो अलग-अलग सर्वर पर Ping चेक करना भी फायदेमंद रहेगा.
एक बार नहीं, कई बार करें स्पीड टेस्ट
इंटरनेट स्पीड हर समय एक जैसी नहीं रहती. दिन के व्यस्त समय में आपके इलाके में ज्यादा लोग इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हों तो स्पीड कम हो सकती है. इसलिए बेहतर रिजल्ट्स के लिए सुबह, दोपहर और शाम जैसे अलग-अलग समय पर कई बार टेस्ट करें और उनका औसत देखें. साथ ही टेस्ट के दौरान घर में कोई बड़ी फाइल डाउनलोड या अपलोड न कर रहा हो, इसका भी ध्यान रखें.
यह भी पढ़ें:
फोन में मौजूद ये फाइलें बन सकती हैं Hackers का आसान निशाना! जानें कैसे बचें