दुल्हन को गोद में उठा कूल बन रहा था दूल्हा, अचानक फिसला पैर और हो गया पोपट, मुंह के बल गिरी दुल्हन, वीडियो वायरल

aditisingh
3 Min Read


शादी में अगर दूल्हा थोड़ा ज्यादा हीरो बनने लगे तो समझ लो कुछ न कुछ गड़बड़ होने वाली है. फिल्मों का असर ऐसा कि हर दूल्हा खुद को सलमान खान समझ बैठता है और सोचता है कि दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज पर चढ़ेगा तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठेगा. लेकिन भाई साहब, जिंदगी कोई स्लो मोशन सीन नहीं होती. यहां बैकग्राउंड में रोमांटिक म्यूजिक नहीं बजता, बल्कि फिसलन हुई तो सीधा धड़ाम की आवाज आती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. दूल्हा कूल बनने चला था, लेकिन कुछ ही सेकंड में उसका ‘पोपट’ हो गया.

दुल्हन को गोद में उठा स्टेज पर चढ़ रहा था दूल्हा

वीडियो में दिखता है कि स्टेज पूरी तरह सजा हुआ है. मेहमान कुर्सियों पर बैठे हैं, कुछ मोबाइल निकालकर रिकॉर्डिंग कर रहे हैं. तभी दुल्हन की एंट्री होती है और वो दूल्हे को निहारने लगती है. स्टेज पर पहले से खड़ा दूल्हा दुल्हन को देखकर मुस्कुराने लगता है और स्टेज पर आने को कहता है. शर्म से लाल दुल्हन भी स्टेज पर आने में नखरे दिखाने लगती है बस फिर यहीं से शुरू होता है असल सिनेमा. 

अचानक फिसला पैर और मुंह के बल गिरा

चेहरे पर पूरा कॉन्फिडेंस लिए दूल्हा स्टेज से नीचे आता है और दुल्हन को गोद में उठाकर स्टेज की तरफ जैसे ही बढ़ता है वैसे ही मेहमान तालियां बजाने लगते हैं, लेकिन ट्विस्ट तो यहीं छिपा हुआ है जनाब. जैसे ही दूल्हा स्टेज की सीढ़ियों पर पहुंचता है वैसे ही उसका पैर फिसलता है और दुल्हन समेत दोनों स्टेज पर ऐसे गिरते हैं जैसे डॉलर के मुकाबले रुपया. इसके बाद मेहमान दौड़कर जाते हैं और दोनों को उठाते हैं.

यह भी पढ़ें: वाह क्या नसीब है… दुल्हन को लेकर सीधे दारू के ठेके पर पहुंचा दूल्हा, वीडियो वायरल

यूजर्स ने ले लिए दूल्हे के मजे

वीडियो को @hindugj नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बेचारा कूल बनने निकला था पोपट हो गया. एक और यूजर ने लिखा…शादी की वीडियो नहीं देख पाएगा बेचारा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…और बन लो सलमान खान, निकल गई ना हवा.

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं रंग में भंग, हल्दी फंक्शन में डांस कर रही पापा की परी पर गिरा टैंट और फिर….वीडियो वायरल





Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.