Auto News

पेट्रोल कार छोड़ क्या खरीद रही जनता? हाइब्रिड, CNG या EV; किसकी बढ़ी डिमांड, जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 6, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


इंडियन ऑटो मार्केट ने जुलाई 2026 में पैसेंजर व्हीकल (PV) सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2026 में कुल PV बिक्री 4,16,555 यूनिट रही, जो जुलाई 2025 के 3,49,674 यूनिट की तुलना में लगभग 19.1 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी को दर्शाता है. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने 1,61,873 यूनिट की बिक्री के साथ 38.86 प्रतिशत मार्केट शेयर बनाए रखा. टाटा मोटर्स 58,774 यूनिट (14.11 प्रतिशत) और महिंद्रा एंड महिंद्रा 56,219 यूनिट (13.50 प्रतिशत) के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.

हुंडई, टोयोटा और किआ ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. कुल सेल में भी 22.80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई. फ्यूल ऑप्शन की बात करें, तो पेट्रोल की हिस्सेदारी घटी जबकि सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ी है. ये रुझान पर्यावरणीय जागरूकता, फ्यूल की बढ़ती कीमतों और सरकारी सब्सिडी का नतीजा है. आइए पूरी सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

पेट्रोल/एथेनॉल

जुलाई 2026 में पैसेंजर व्हीकल में पेट्रोल/एथेनॉल की हिस्सेदारी 41.68 प्रतिशत रही, जो जून 2026 के 43.15 प्रतिशत और जुलाई 2025 के 47.62 प्रतिशत से कम है. हालांकि ये अभी भी सबसे बड़ा सेगमेंट है, लेकिन लगातार गिरावट ये बताती है कि कस्टमर महंगे पेट्रोल से दूर हो रहे हैं. कई खरीदार छोटी और मझोली कारों में भी वैकल्पिक विकल्प तलाश रहे हैं.

डीजल

डीजल वाहनों की हिस्सेदारी जुलाई 2026 में 17.73 प्रतिशत रही. जून में यह 16.32 प्रतिशत थी जबकि पिछले साल जुलाई में 19.97 प्रतिशत थी. डीजल की मांग में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. एसयूवी सेगमेंट में कुछ मांग बनी हुई है, लेकिन पॉल्यूशन कंट्रोल नॉर्म्स और फ्यूल प्राइस के कारण कुल हिस्सेदारी घटी है.

सीएनजी/एलपीजी

सीएनजी और एलपीजी वाले वाहनों की हिस्सेदारी जुलाई 2026 में 24.67 प्रतिशत पहुंच गई. जून में 24.35 प्रतिशत और जुलाई 2025 में 21.38 प्रतिशत थी. ये लगातार बढ़ोतरी दर्शाती है कि किफायती रनिंग कॉस्ट और बेहतर रिफ्यूलिंग नेटवर्क के कारण सीएनजी पॉपुलर हो रही है.

हाइब्रिड

हाइब्रिड वाहनों की हिस्सेदारी 8.02 प्रतिशत रही. ये जून में 8.27 प्रतिशत और पिछले साल 7.89 प्रतिशत थी. हाइब्रिड मॉडल से फ्यूल की बचत होने के साथ कम एमिशन का संतुलन मिलता है. टोयोटा और मारुति की गाड़ियां इस सेगमेंट में अच्छा कर रही हैं.

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV)

ईवी की हिस्सेदारी जुलाई 2026 में 7.90 प्रतिशत रही, जो जून के 7.91 प्रतिशत के लगभग बराबर है लेकिन जुलाई 2025 के 5.14 प्रतिशत से काफी अधिक है. चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और सब्सिडी के कारण ईवी की स्वीकार्यता बढ़ रही है. टाटा, महिंद्रा और अन्य कंपनियों के मॉडल बाजार में अच्छी जगह बना रहे हैं.

PV OEM Jul’26 Market Share (%) Jul’26 Jul’25 Market Share (%) Jul’25
मारुति सुजुकी 1,61,873 38.86 1,35,232 38.67
टाटा मोटर्स 58,774 14.11 42,950 12.28
महिंद्रा एंड महिंद्रा 56,219 13.50 45,451 13.00
हुंडई मोटर इंडिया 47,853 11.49 45,278 12.95
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर 29,443 7.07 27,733 7.93
किआ इंडिया 25,551 6.13 20,971 6.00
स्कोडा ऑटो VW ग्रुप 8,221 1.97 8,902 2.55
JSW MG मोटर 7,030 1.69 6,927 1.98
होंडा कार्स इंडिया 5,822 1.40 4,827 1.38
रेनो इंडिया 3,505 0.84 2,313 0.66
निसान मोटर इंडिया 2,698 0.65 1,555 0.44
बीएमडब्ल्यू इंडिया 1,702 0.41 1,427 0.41
मर्सिडीज-बेंज ग्रुप 1,527 0.37 1,466 0.42
विनफास्ट ऑटो 1,482 0.36
फोर्स मोटर्स 1,193 0.29 581 0.17
स्टेलेंटिस ग्रुप 1,168 0.28 874 0.25
बीवाईडी इंडिया 749 0.18 613 0.18
जगुआर लैंड रोवर 603 0.14 526 0.15
अन्य 1,142 0.27 2,048 0.59
कुल 4,16,555 100.00 3,49,674 100.00

कुल मिलाकर जुलाई 2026 का महीना पैसेंजर व्हीकल मार्केट के लिए काफी पॉज़िटिव रहा. लोग समय के साथ ऑप्शन फ्यूल को ज्यादा महत्व दे रहे हैं. ग्राहक अब सिर्फ कीमत नहीं बल्कि लॉन्ग टर्म सेविंग और पर्यावरणीय प्रभाव को भी महत्व दे रहे हैं.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।