Auto News

मिडिल क्लास की पहली पसंद हैं ये सस्ती 100 CC बाइक! कीमत मात्र ₹58,450 से शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 6, 2026
3 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


होमफोटोऑटोबाइक

मिडिल क्लास की पहली पसंद हैं ये सस्ती 100 CC बाइक! कीमत मात्र ₹58,450 से शुरू

Last Updated:

₹80,000 से कम बजट में ऐसी बाइक चाहते हैं जो शानदार माइलेज देने के साथ कम मेंटेनेंस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस भी दे? इस लिस्ट में TVS Radeon, TVS Sport, Hero HF Deluxe, Honda Shine 100 और Hero Splendor Plus जैसी सबसे पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स शामिल हैं. खरीदने से पहले जानिए इनकी कीमत, इंजन, फीचर्स, माइलेज और कौन-सी बाइक आपके लिए सबसे बेहतर साबित होगी.

TVS Radeon: ये भारतीय बाजार में एक मजबूत और प्रीमियम डिजाइन वाली कम्यूटर बाइक के रूप में जानी जाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 58,450 रुपये है. डिजाइन के लिहाज से इसमें क्रोम गार्निश, रग्ड स्टाइलिंग और आरामदायक लंबी सीट मिलती है. फीचर्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (टॉप वेरिएंट), यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, साइड स्टैंड इंडिकेटर और सिंक्रोनाइज्ड ब्रेकिंग सिस्टम शामिल हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो टीवीएस रेडियॉन में 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है. ये पावरट्रेन 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका रिफाइंड इंजन कम स्पीड पर भी बिना झटके के बेहतर पिकअप देता है और 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. बाइक का सस्पेंशन बेहद आरामदायक है जो खराब सड़कों पर बेहतरीन राइड क्वालिटी देता है. माइलेज के मामले में टीवीएस रेडियॉन लगभग 65 से 70 किमी प्रति लीटर का माइलेज आसानी से दे देती है.

TVS Sport: ये भारतीय बाजार में कम बजट में एक शानदार और स्पोर्टी लुक वाली कम्यूटर बाइक है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹58,750 रखी गई है. डिजाइन के मामले में इसमें आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स, स्लीक हेडलैम्प और एलईडी डीआरएल दिए गए हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिक स्टार्ट और 10-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

परफॉर्मेंस और पावर के लिए टीवीएस स्पोर्ट में 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. ये इंजन 8.08 bhp की अधिकतम पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिससे शहर के ट्रैफिक में राइडिंग काफी स्मूथ रहती है. बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो डेली कम्यूटिंग को बेहद आसान बनाता है. माइलेज के मामले में ये बाइक काफी पॉपुलर है और रियल-वर्ल्ड कंडीशंस में लगभग 70 से 75 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है.

Hero HF Deluxe: ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली और भरोसेमंद एंट्री-लेवल बाइक्स में से एक है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹59,477 है. डिजाइन के मामले में ये सिंपल, सोबर और आकर्षक ग्राफिक्स के साथ आती है. इसमें अलॉय व्हील्स, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, एनालॉग कंसोल और हीरो की खास i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट) टेक्नोलॉजी जैसे उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं, जो ईंधन की बचत करने में मदद करते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस के लिए हीरो एचएफ डीलक्स में 97.2 सीसी का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. ये इंजन 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आने वाली ये बाइक बेहद हल्की है, जिससे इसे तंग गलियों और ट्रैफिक में संभालना बहुत आसान होता है. माइलेज के मामले में ये बाइक अपने सेगमेंट में चैंपियन मानी जाती है और आसानी से 65 से 70 किमी प्रति लीटर का माइलेज निकाल देती है.

Honda Shine 100: ये जापानी विश्वसनीयता के साथ 100 सीसी सेगमेंट में एक बेहतरीन कम्यूटर बाइक है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹65,642 रखी गई है. डिजाइन की बात करें तो ये अपनी सिस्टर सिब्लिंग SP125 और Shine 125 से इंस्पायर्ड लगती है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देती है. फीचर्स के तौर पर इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), सिंपल एनालॉग स्पीडोमीटर, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और आरामदायक लंबी सीट दी गई है.

होंडा शाइन 100 में 98.98 सीसी का फ्यूल-इंजेक्टेड, eSP (एनहैंस्ड स्मार्ट पावर) तकनीक वाला इंजन दिया गया है. ये इंजन 7.38 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका इंजन बेहद स्मूथ और शांत है, जिसमें वाइब्रेशन न के बराबर होता है. 99 किलोग्राम के कम वजन के कारण इसकी परफॉर्मेंस और हैंडलिंग काफी फुर्तीली है. माइलेज के मामले में ये बाइक निराश नहीं करती और राइडिंग कंडीशंस के हिसाब से 60 से 65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है.

Hero Splendor Plus: ये इंडियन टू-व्हीलर इंडस्ट्री का आइकॉनिक नाम है जो दशकों से लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹77,777 से शुरू होती है. इसका क्लासिक और रेक्टेंगुलर हेडलैंप वाला डिज़ाइन हर वर्ग के राइडर को पसंद आता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर, i3S टेक्नोलॉजी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी (XTEC वेरिएंट में) और इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं.

परफॉर्मेंस की बात करें तो स्प्लेंडर प्लस में 97.2 सीसी का विश्वसनीय एयर-कूल्ड, ओएचसी इंजन दिया गया है. ये पावरट्रेन 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क प्रदान करता है, जिसे 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसका इंजन अपने टिकाऊपन, कम मेंटेनेंस लागत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. माइलेज के मामले में स्प्लेंडर प्लस सबसे आगे है और डेली कम्यूटिंग में आसानी से 65 से 75 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।