- जमी गंदगी ऊर्जा खपत बढ़ाती, उपकरणों को नुकसान पहुँचाती है.
घर की सफाई करते समय फर्श, टेबल और दूसरी जगहों पर तो आसानी से ध्यान चला जाता है, लेकिन फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ड्रायर या स्टोव जैसे बड़े Appliances के पीछे की सफाई अक्सर छूट जाती है. इतने भारी डिवाइस को बार-बार खिसकाना आसान नहीं होता है, लेकिन इनके पीछे और नीचे धूल, खाने के टुकड़े, लिंट और दूसरी गंदगी जमा होती रहती है. ऐसे में सफाई को टालने की जगह कुछ आसान Tools की मदद ली जा सकती है, जिनसे बिना भारी Appliance हटाए भी मुश्किल जगहों तक पहुंचा जा सकता है.
बड़े Appliances के पीछे सफाई करने में कौन-से काम आएंगे
1. Vacuum Crevice Nozzle – बड़े Appliances के पीछे सफाई के लिए Vacuum Cleaner का लंबा और पतला Crevice Nozzle इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे फ्रिज, स्टोव और दूसरे बड़े उपकरणों के पीछे आसानी से ले जाया जा सकता है. इससे लंबे समय से जमा धूल, टुकड़े और दूसरी गंदगी बाहर निकालने में मदद मिलती है.
2. कपड़ा और लंबी स्टिक – अगर आपके पास Vacuum का Crevice Nozzle नहीं है, तो लंबी स्टिक और कपड़े की मदद ले सकते हैं. Broom Handle जैसी लंबी स्टिक के आगे कपड़ा बांधकर इसे Appliance के पीछे ले जाएं और जमा गंदगी को बाहर खींच लें
3. Flat Broom – Appliance के पीछे की गंदगी निकालने के लिए Flat Broom भी इस्तेमाल की जा सकती है. इसे कम जगह में ले जाकर धूल और दूसरे कचरे को बाहर खींचा जा सकता है.
4. Under-Appliance Wand Attachment – Appliance के नीचे सफाई के लिए पतला Under-Appliance Wand Attachment यूजफुल है. यह Appliance और फर्श के बीच की कम जगह में आसानी से पहुंचकर वहां जमा धूल और गंदगी को Vacuum करने में मदद करता है.
5. Retractable Gap Dust Cleaner – बिना Appliance हटाए नीचे सफाई करने के लिए Retractable Gap Dust Cleaner इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका लंबा और पतला डिजाइन फर्नीचर या बड़े Appliances के नीचे की संकरी जगह तक पहुंचने में मदद करता है.
6. Microfiber Duster – Manual सफाई के लिए Microfiber Duster भी अच्छा ऑप्शन है. इसे Appliance के नीचे या पीछे ले जाकर धूल और गंदगी बाहर निकाली जा सकती है. बाद में बाहर आई गंदगी को सामान्य झाड़ू से साफ किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – Wi-Fi नेटवर्क में छिपे हैं अनजान यूजर्स? ऐसे करें पहचान
बड़े Appliances के पीछे सफाई क्यों जरूरी?
स्टोव और फ्रिज के पीछे या आसपास धूल, खाने के टुकड़े और दूसरी गंदगी जमा हो सकती है. कई फ्रिज मॉडल में नीचे की तरफ Condenser Coils लगी होती हैं. इन पर धूल और गंदगी जमने से हवा का आना-जाना कम हो सकता है, जिससे फ्रिज को गर्मी बाहर निकालने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इससे बिजली की खपत बढ़ सकती है और लंबे समय तक सफाई न होने पर Appliance को नुकसान भी हो सकता है. इसलिए बिना Appliance हटाए पीछे और नीचे की सफाई करते रहना जरूरी है.
यह भी पढ़ें – Googlebook Laptops की Pre Booking का ऐलान, Google ने बताई तारीख