Auto News

बारिश में बाइक चलाते हैं? फॉलो करें ये 5 टिप्स; नहीं लगेगी जंग, न ही स्टार्टिंग में होगी दिक्कत

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 15, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

मानसून में बारिश और पानी भरी सड़कों से बाइक को सिर्फ चलाने में ही नहीं, पार्क करने और संभालकर रखने में भी सावधानी की जरूरत होती है. थोड़ी सी लापरवाही इंजन, चेन, ब्रेक, इलेक्ट्रिकल पार्ट्स और पेंट को नुकसान पहुंचा सकती है. लेकिन कुछ आसान उपाय अपनाकर आप इन परेशानियों से बच सकते हैं. जानिए बारिश के मौसम में बाइक को सुरक्षित और अच्छी कंडीशन में रखने के 5 आसान हैक्स, जिन्हें आप घर पर भी अपना सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

बारिश में बाइक चलाते हैं? फॉलो करें ये 5 टिप्स; नहीं लगेगी जंगZoom

मानसून में ऐसे रखें अपनी बाइक का ख्याल.

मानसून के मौसम में बाइक की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है. भारी बारिश, पानी भरे रास्ते और नमी से बाइक के इंजन, इलेक्ट्रिकल्स, चेन और पेंट को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. कई बार लापरवाही की वजह से बाइक में जंग लग जाता है, ब्रेक फेल हो जाते हैं या स्टार्टिंग में दिक्कत आने लगती है. सही देखभाल से आप अपनी बाइक को इन समस्याओं से बचा सकते हैं.

यहां पांच आसान और कारगर हैक्स बताए गए हैं, जो मानसून में बाइक को सुरक्षित रखने में मदद करेंगे. ये टिप्स रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसान हैं और किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती. थोड़ी सी सावधानी से आपकी बाइक पूरे सीजन में अच्छी हालत में रह सकती है. आइए मानसून में बाइक को अच्छी स्थिति में रखने के 5 जरूरी और आसान टिप्स जान लेते हैं.

1. वाटरप्रूफ कवर का इस्तेमाल करें

बाइक को हमेशा अच्छे क्वालिटी के वाटरप्रूफ कवर से ढककर रखें. कवर बिल्कुल फिट होना चाहिए ताकि पानी अंदर न घुसे. पार्किंग के समय कवर को अच्छी तरह बांध लें.

2. शेल्टर्ड जगह पर पार्क करें

जहां तक हो सके बाइक को छत या शेड के नीचे पार्क करें. खुले में छोड़ने से पानी सीधे इंजन और बैटरी पर पड़ता है. अगर शेड नहीं है तो कम से कम ऊंची जगह चुनें जहां पानी न रुकता हो.

3. इलेक्ट्रिकल्स को सुरक्षित रखें

बैटरी टर्मिनल्स, वायरिंग और स्विच पर WD-40 या इलेक्ट्रिकल प्रोटेक्टेंट स्प्रे करें. इससे पानी और नमी से शॉर्ट सर्किट का खतरा कम हो जाता है. हेडलाइट और इंडिकेटर की सीलिंग भी चेक करते रहें.

4. चेन और ब्रेक की देखभाल करें

हर हफ्ते चेन को साफ करके लुब्रिकेंट लगाएं. गीली सड़कों पर ब्रेक पैड और डिस्क में मिट्टी जम जाती है, इसलिए नियमित रूप से साफ करें. ब्रेक लीवर पर भी प्रोटेक्टिव स्प्रे यूज करें.

5. टायर प्रेशर और अंडरबॉडी चेक करें

मानसून में टायर का सही प्रेशर बनाए रखें. अंडरबॉडी और मफलर पर जंग-रोधी स्प्रे लगाएं. राइड के बाद बाइक को सूखे कपड़े से पोंछ लें, ताकि पानी न जमा रहे.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें





Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।