Auto News

BMW और Mini की कारें फिर होगी महंगी! इस साल चौथी बार दाम बढ़ाने जा रही कंपनी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 15, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

BMW और Mini की कार खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट है. कंपनी 2026 में चौथी बार अपनी कारों की कीमत बढ़ाने की तैयारी कर रही है. इससे पहले तीन बार कीमतों में इजाफा हो चुका है. रुपये की कमजोरी और कच्चे माल की बढ़ती लागत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है. आखिर कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें और कब से लागू होगा नया रेट? पूरी जानकारी पढ़िए.

ख़बरें फटाफट

BMW और Mini की कारें फिर होगी महंगी! इस साल चौथी बार दाम बढ़ाने जा रही कंपनीZoom

BMW इस साल चौथी बार प्राइस हाइक करने जा रही है.

BMW India जल्द ही अपनी कारों और Mini ब्रांड की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करने वाली है. ये 2026 में चौथी बार कीमत बढ़ाने का फैसला होगा. कंपनी के मुताबिक कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और रुपये की गिरावट के कारण मार्जिन पर दबाव बढ़ रहा है. BMW Group India के प्रेसिडेंट और CEO हरदीप सिंह बरार ने नई बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और आई7 के लॉन्च के दौरान ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इस साल अब तक तीन बार कीमतें बढ़ाई जा चुकी हैं, जिसमें कुल 4 से 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है.

अब एक और बढ़ोतरी का समय आ गया है. फॉरेक्स रेट में पिछले साल जनवरी से करीब 18 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिससे कंपनी पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है. ये बढ़ोतरी बीएमडब्ल्यू और मिनी दोनों ब्रांड्स पर लागू होगी. कंपनी ने अभी सटीक तारीख नहीं बताई है, लेकिन अगले महीने के आसपास इसकी संभावना जताई गई है. लग्जरी कार सेगमेंट में ये लगातार बढ़ोतरी खरीदारों के लिए चिंता का विषय बन सकती है.

क्यों बढ़ रही कीमत?

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया पर विदेशी मुद्रा दरों और कमोडिटी कीमतों का दबाव साफ दिख रहा है. हरदीप सिंह बरार ने कहा कि फॉरेक्स की स्थिति कंपनी को काफी प्रभावित कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कीमतें आगे भी बढ़ती रहेंगी, क्योंकि ये दबाव बने हुए हैं. तीन बढ़ोतरी के बाद चौथी बढ़ोतरी से कुल कीमतों में और इजाफा होगा.

नई BMW 7 Series और BMW i7 की एंट्री

कंपनी ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप आईसीई और इलेक्ट्रिक सेडान- BMW 7 Series और BMW i7 भारत में लॉन्च की हैं. ये दोनों मॉडल CKD रूट से आ रहे हैं और भारत में ही असेंबल होंगे. बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली है. त्योहारी सीजन से पहले ये लॉन्च महत्वपूर्ण है.

Mini कारें भी प्रभावित

BMW की सहायक ब्रिटिश लक्जरी ब्रांड Mini भी इस कीमत बढ़ोतरी से प्रभावित होगी. Mini Cooper और अन्य मॉडल की कीमतें भी जल्द बढ़ने वाली हैं. कुल मिलाकर BMW और Mini दोनों के पोर्टफोलियो पर असर पड़ेगा.

खरीदारों पर असर

लग्जरी कार बाजार में बार-बार कीमत बढ़ने से संभावित खरीदारों को अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ सकता है. कंपनी ने कहा है कि मार्जिन बचाने के लिए ये कदम जरूरी हैं. अभी तक की तीन बढ़ोतरी में कुल 5 प्रतिशत तक कीमतें बढ़ चुकी हैं. चौथी बढ़ोतरी के बाद ये आंकड़ा और ऊपर जा सकता है.

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की ये घोषणा जल्द आने वाली है. रुपये की कमजोरी और वैश्विक कमोडिटी कीमतों के चलते अन्य लग्जरी ब्रांड्स भी इसी तरह के कदम उठा सकते हैं.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें





Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।