भारत में सबसे सस्ती टर्बो इंजन कारें: XUV 3XO, Nexon, Magnite, Kiger

सतीश कुमार
6 Min Read


Most Affordable Cars With Turbo Engines in India: भारत में टर्बो इंजन वाली कारें आजकल काफी लोकप्रिय हो गई हैं, क्योंकि ये बेहतर परफॉर्मेंस, ज्यादा पावर और अच्छी ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती हैं. खासकर हाईवे पर ओवरटेकिंग और शहर की ट्रैफिक में मजबूत मिड-रेंज पावर के लिए इन्हें बेहतर माना जाता है. टर्बोचार्ज्ड इंजन अपने छोटे साइज में ज्यादा पावर प्रोड्यूस करते हैं, जिससे फ्यूल एफिशिएंसी भी बेहतर रहती है.

अगर आप बजट में सबसे सस्ती टर्बो कारें ढूंढ रहे हैं, तो भारत में मुख्य रूप से सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ये उपलब्ध हैं. हम आपके लिए 5 सबसे किफायती टर्बो इंजन वाली कारों की लिस्ट लेकर आए हैं. इसमें Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon, Skoda Kylaq, Nissan Magnite और Renault Kiger का नाम शामिल है. आइए, इनकी कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं.

1. Mahindra XUV3XO

XUV 3XO वर्तमान में सबसे किफायती टर्बो पेट्रोल कार है, जिसकी बेस टर्बो वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7.28 लाख से शुरू होती है. ये एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो स्टाइलिश डिजाइन, प्रीमियम फील और ढेर सारे फीचर्स के साथ आती है. इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो करीब 130 bhp पावर और 230-250 Nm टॉर्क जनरेट करता है.

ये इंजन काफी रिफाइंड है और हाईवे पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है. कार में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन AC, लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी में 5-स्टार GNCAP रेटिंग और 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. माइलेज करीब 18-20 kmpl के आस-पास है. अगर आप कम कीमत में फीचर-रिच और पावरफुल कार चाहते हैं तो ये बेस्ट ऑप्शन है.

2. Tata Nexon

टाटा नेक्सन की टर्बो पेट्रोल बेस वेरिएंट एक्स-शोरूम ₹7.32 लाख से शुरू होती है, जो XUV 3XO के बहुत करीब है. नेक्सन भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है. इसे 5-स्टार GNCAP रेटिंग मिली है. इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 120 bhp पावर और 170 Nm टॉर्क देता है. परफॉर्मेंस शानदार है, खासकर शहर और हाईवे दोनों में से बेहतर है.

फीचर्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, हार्मन ऑडियो और ADAS जैसे ऑप्शन मिलते हैं. ग्राउंड क्लीयरेंस 208 mm है, जो भारतीय सड़कों के लिए परफेक्ट है. माइलेज 17-19 kmpl के आसपास रहता है. टाटा की बिल्ड क्वालिटी मजबूत है और रीसेल वैल्यू अच्छी है. अगर सेफ्टी आपकी पहली प्राथमिकता है, तो नेक्सन बेस्ट चॉइस है. ये कार लंबे समय तक चलती है और मेंटेनेंस भी कम है.

3. Skoda Kylaq

स्कोडा काइलाक हाल ही में लॉन्च हुई सब-4 मीटर एसयूवी है, जिसकी टर्बो वेरिएंट एक्स-शोरूम ₹7.59 लाख से शुरू होती है. इसमें 1.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 115 bhp पावर और 178 Nm टॉर्क देता है. ये इंजन स्कोडा के फेमस TSI इंजन का छोटा वर्जन है, जो बेहद रिफाइंड, पावरफुल और फ्यूल एफिशिएंट है. माइलेज 19-20 kmpl के आस पास है.

ड्राइविंग डायनामिक्स सबसे अच्छी हैं. इसमें शार्प हैंडलिंग, स्टेबल हाई-स्पीड और फन ड्राइव एक्सपीरिएंट मिलता है. फीचर्स में 10-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, 6 एयरबैग्स, ESC और अच्छा इंटीरियर क्वालिटी मिलता है. स्पेस और बूट (446 लीटर) भी अच्छा है. अगर आप प्रीमियम फील और बेहतरीन ड्राइविंग चाहते हैं तो काइलाक टॉप चॉइस है। स्कोडा की सर्विस थोड़ी महंगी हो सकती है लेकिन वैल्यू ज्यादा है।

4. Nissan Magnite

निसान मैग्नाइट के टर्बो वेरिएंट एक्स-शोरूम करीब ₹8.70 लाख से शुरू होती है. इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 100 bhp पावर और 152-160 Nm टॉर्क देता है. CVT ऑप्शन भी उपलब्ध है. कार का डिजाइन आकर्षक है. इसमें LED लाइट्स, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और 8-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स हैं. ग्राउंड क्लीयरेंस अच्छा है और राइड क्वालिटी कम्फर्टेबल. माइलेज 18-20 kmpl के आस पास है.

5. Renault Kiger

रेनो काइगर के टर्बो वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹9.15 लाख से शुरू होती है. मैग्नाइट की तरह ही प्लेटफॉर्म पर बनी है. इसका 1.0-लीटर टर्बो इंजन 100 bhp और 152 Nm देता है. इसमें CVT भी है. फीचर्स में 8-इंच टचस्क्रीन, कीलेस एंट्री, रियर AC वेंट्स और अच्छा स्पेस मिलता है. माइलेज 18-20 kmpl के आस-पास है.

ये पांचों कारें बजट में टर्बो पावर का शानदार कॉम्बिनेशन देती हैं. Mahindra XUV 3XO और Tata Nexon सबसे सस्ती और फीचर-रिच हैं, जबकि Skoda Kylaq ड्राइविंग में बेस्ट है. वहीं, Nissan Magnite और Renault Kiger दोनों में एक जैसा ही इंजन ऑफर किया गया है. आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.