2026 Maruti Suzuki e Vitara Vs Mahindra BE 6: इंडियन ईवी मार्केट में दो दमदार मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV आमने-सामने हैं. इसमें मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार ई विटारा और महिंद्रा की बोल्ड इलेक्ट्रिक कार बीई 6 का नाम शामिल है. दोनों ही 5-सीटर फैमिली SUV हैं, लेकिन कीमत, परफॉर्मेंस और लग्जरी में काफी अंतर है. ई विटारा बजट-फ्रेंडली और प्रैक्टिकल है, जबकि बीई 6 पावर, रेंज और प्रीमियम फील देती है.
ई विटारा सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है. BaaS (Battery-as-a-Service) ऑप्शन के साथ बेस वेरिएंट सिर्फ ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) + ₹3.99 प्रति किमी बैटरी EMI से शुरू होता है. फुल पर्चेज प्राइस ₹15.99 लाख (डेल्टा 49 kWh) से ₹19.79-20.01 लाख (अल्फा 61 kWh) तक है. वहीं, महिंद्रा बीई 6 की कीमत ₹18.90 लाख से ₹27.65 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. यानी ई विटारा 3-7 लाख सस्ती है, खासकर BaaS स्कीम ने इसे ज्यादा किफायती बना दिया है.
डिजाइन (Design)
ई विटारा का डिजाइन पॉलीहेड्रल मस्कुलर स्टांस वाला ट्रेडिशनल SUV लुक है. फ्यूचरिस्टिक फ्रंट फेसिया, NEXTrè 3-पॉइंट मैट्रिक्स एलईडी DRLs और रियर लैंप्स, 18-इंच अलॉय व्हील्स और एयरो गार्निश. लंबाई 4275 mm, चौड़ाई 1800 mm, ऊंचाई 1640 mm और व्हीलबेस 2700 mm है. ये रोड पर रग्ड और स्पोर्टी लगती है.
बीई 6 का डिजाइन ज्यादा बोल्ड और क्वर्की है. कूप-स्टाइल स्लोपिंग रूफ, फ्लश डोर हैंडल्स, हूड स्कूप, डुअल स्पॉइलर, शार्प LED DRLs और एयरो-फ्रेंडली 19-इंच व्हील्स. लंबाई 4371 mm, चौड़ाई 1907 mm, ऊंचाई 1627 mm, व्हीलबेस 2775 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 207 mm है. ये हेड-टर्नर है.
इंटीरियर (Interior)
ई विटारा का केबिन स्पेशियस और प्रैक्टिकल है. इसमें लॉन्ग व्हीलबेस की वजह से अच्छा लेग रूम, स्लाइडिंग-रिकलाइनिंग रियर सीट्स (40:20:40 स्प्लिट), वेंटिलेटेड सीट्स, 10-वे पावर ड्राइवर सीट, फिक्स्ड ग्लास सनरूफ और एम्बिएंट लाइटिंग. 10.1-इंच इंफोटेनमेंट + 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस चार्जर और डिजिटल कॉकपिट मिलता है. फिट-एंड-फिनिश अच्छा है.
बीई 6 का इंटीरियर ज्यादा लग्जरी है. इसे ट्विन 12.3-इंच स्क्रीन्स, AR HUD, पैनोरमिक इन्फिनिटी ग्लास रूफ (लाइटिंग पैटर्न के साथ), 16-स्पीकर हरमन कार्डन डॉल्बी एटमॉस ऑडियो, डुअल-जोन AC, एयर प्यूरीफायर, पावर्ड टेलगेट और इन-कार कैमरा (सेल्फी/वीडियो कॉल के लिए) के साथ खरीदा जा सकता है. बीई 6 का केबिन फॉर्म-ओवर-फंक्शन है, लेकिन प्रीमियम फील और टेक से आगे है.
फीचर्स (Features)
दोनों में 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एपल कारप्ले/एंड्रॉयड ऑटो, मल्टी-ड्राइव मोड्स और कनेक्टेड कार टेक हैं. ई विटारा में Suzuki Connect ऐप अच्छा काम करता है. बीई 6 में ज्यादा सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स हैं. इसमें ऑटो पार्क असिस्ट (बिना मार्किंग), 5G कनेक्टिविटी, OTA अपडेट्स, ग्रूवमी लाइट-म्यूजिक सिंक और BYOD रियर स्क्रीन सपोर्ट है.
सेफ्टी (Safety)
दोनों को 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग मिली है. ई विटारा में 7 एयरबैग्स (6 + ड्राइवर नी), ADAS लेवल-2 (15+ फीचर्स जैसे लेन डिपार्चर वॉर्निंग, अडैप्टिव क्रूज, इमरजेंसी ब्रेकिंग), ESP और रियर कैमरा है. बीई 6 में भी 7 एयरबैग्स, फुल लेवल-2+ ADAS (ब्लाइंड स्पॉट, रियर क्रॉस ट्रैफिक, ड्राइवर मॉनिटरिंग), 360 कैमरा (डैशकैम फंक्शन), TPMS और ऑटो इमरजेंसी स्टियरिंग है.
बैटरी, मोटर और रेंज (Battery, Motor & Range)
ई विटारा में दो बैटरी ऑप्शन- 49 kWh (440 km ARAI रेंज, 142 bhp/193 Nm FWD) और 61 kWh (543 km ARAI रेंज, 172 bhp/193 Nm FWD) है. DC चार्जिंग 45 मिनट (10-80%) में हो जाती है और रियल वर्ल्ड रेंज 350-440 km है. बीई 6 में 59 kWh (557 km ARAI, 228 bhp/380 Nm RWD) और 79 kWh (683 km ARAI, 282 bhp/380 Nm RWD) बैटरी है. DC फास्ट चार्जिंग सिर्फ 20 मिनट (20-80%) में होती है. रियल वर्ल्ड रेंज 450-550 km के आस-पास है.
कौन बेहतर: अगर आप बजट, वैल्यू-फॉर-मनी, मारुति की सर्विस नेटवर्क और रोजमर्रा की ड्राइविंग चाहते हैं तो 2026 मारुति ई विटारा चुनें. खासकर BaaS ऑप्शन से इसकी शुरुआती कीमत बेहद कम हो जाएगी. वहीं, ज्यादा रेंज (683 km तक), पावर, लग्जरी फीचर्स, स्पेस और RWD फन के लिए महिंद्रा बीई 6 सबसे बेस्ट ऑप्शन है.