मारुति दे रही 2 लाख से ज्‍यादा छूट, 31 दिसंबर तक है मौका, ऑल्टो-वैगनआर हो या ब्रेजा और विक्‍टोरिस, सब मिलेंगे सस्‍ते

सतीश कुमार
3 Min Read

Maruti Suzuki Discount : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने सभी मॉडल पर बंपर छूट का ऑफर दिया है. छूट का आलम यह है कि एक मॉडल पर तो 2 लाख से भी ज्‍यादा का डिस्‍काउंट ऑफर किया गया है. मारुति सुजुकी ने बताया कि देशभर में 31 दिसंबर तक उसके सभी मॉडलों पर छूट मिलेगी. चाहे कोई एंट्री लेवल की कार ऑल्‍टो खरीदे या फिर हालिया लॉन्‍च एसयूवी विक्‍टोरिस, इन सभी पर हजारों रुपये का डिस्‍काउंट दिया जाता है.

मारुति सुजुकी के अनुसार, कंपनी ने सारी छूट यात्री वाहनों पर ही दी है. ऐसा ऑफर 2025 के मॉडलों के अगले साल पुराने होने की वजह से दिया जा रहा है. कंपनी ने साफ कहा है कि 31 दिसंबर तक उसके किसी भी मॉडल को खरीदने वाले को डिस्‍काउंट ऑफर किया जा रहा है. यह छूट मारुति के एरिना और नेक्‍सा दोनों ही ब्रॉन्‍ड चैनल में दी जा रही है. इस ऑफर में डिस्‍काउंट, एक्‍सचेंज बोनस और स्‍क्रैप बोनस भी दिया जा रहा है. कंपनी कॉरपोरेट डिस्‍काउंट और रूरल डिस्‍काउंट भी दे रही है. हालांकि, छूट और बोनस का दायरा मॉडल, वैरिएंट के आधार पर तय किया जाएगा.

किन कारों पर मिल रहा डिस्‍काउंट
मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया है कि देशभर में उसके एरिना और नेक्‍सा के ब्रांड शोरूम पर किस भी कार को खरीदने पर यह छूट ऑफर की जा रही है. इन मॉडल्‍स में कंपनी के एरिना शोरूम पर बेची जा रही Alto K10, S-Presso, WagonR, Celerio, Swift, Dzire, Ertiga, Eeco, Brezza और Victoris जैसी कारें शामिल हैं. सबसे बड़ा सालाना ऑफर कंपनी की पॉपुलर कार वैगनआर पर दी जा रही है. हालांकि, विक्‍टोरिस कंपनी की ओर से अभी सीधे तौर पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा, लेकिन कुछ बोनस जरूर मिल रहा है.

नेक्‍सा में किन मॉडल्‍स पर छूट
कंपनी ने कहा है कि उसके नेक्‍सा शोरूम पर भी बंपर छूट ऑफर की जा रही है. इस ब्रांड से आप इग्निस, बलेनो, फ्रॉन्‍क्‍स, ग्रांड विटारा, जिम्‍नी, एक्‍सएल6 और इनविक्‍टो जैसी कारों को अच्‍छी खासी छूट के साथ खरीद सकते हैं. नेक्‍सा के डीलरशिप पर आपको हाल में आई विटारा इलेक्ट्रिक एसयूवी भी मिल जाएगी. एरिना पर जहां सबसे ज्‍यादा छूट वैगनआर पर मिल रही, वहीं नेक्‍सा में ग्रांट विटारा इस मामले में सबसे ज्‍यादा लुभावनी है.

एरिना मॉडल पर कितनी छूट

  • Alto K10 Rs 52,500
  • S-Presso Rs 52,500
  • WagonR Rs 58,100
  • Celerio Rs 52,500
  • Swift Rs 55,000
  • Dzire Rs 12,500
  • Ertiga Rs 10,000
  • Eeco Rs 52,500
  • Brezza Rs 40,000

नेक्‍सा पर क्‍या मिल रहा ऑफर

  • Ignis Rs 82,100
  • Baleno Rs 57,100
  • Fronx Rs 65,000
  • Grand Vitara Rs 2.19 lakh
  • Jimny Rs 1 lakh
  • XL6 Rs 50,000
  • Invicto Rs 2.15 lakh
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment