2026 Hyundai Creta On-Road Price & EMI Details: नई क्रेटा खरीदने के लिए होना चाहिए इतना बजट, जानिए मासिक किस्त की डिटेल

सतीश कुमार
4 Min Read


Hyundai Creta मौजूदा समय में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹10,79,000 से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹20,20,000 तक जाती है. अगर आप आने वाले दिनों में इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सही पते पर आ पहुंचे हैं.

अपने इस लेख में हम आपके लिए Hyundai Creta की On Road Price और EMI संबंधी डिटेल लेकर आए हैं. साथ ही गाड़ी के डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर नजर डालेगें. आपको बता दें कि ये कैलकुलेशन हम दिल्ली के हिसाब से कर रहे हैं. आपके शहर में कीमत थोड़ी कम-ज्यादा हो सकती है.

Hyundai Creta On Road Price

जैसा कि आपका बताया Hyundai Creta को देश की राजधानी में मात्र ₹10,79,000 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. इस पर ₹1,07,900 का RTO शुल्क और ₹51,352 का इंश्योरेंस अमाउंट देने होगा. इसके अलावा, 10,790 रुपये तक का टीसीएस व अन्य चार्ज लग सकता है. इस तरह गाड़ी की ऑन रोड कीमत ₹12,49,042 हो जाएगी.

Hyundai Creta Down Payment & EMI Details

अगर आप ब्रांड न्यू क्रेटा खरीदने समय 2 लाख रुपये का Down Payment करते हैं, तो बचे हुए ₹10,49,042 पर आपको Car Loan लेना होगा. ठीक-ठाक मासिक कमाई और अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर बैंक आपको ये लोन लगभग 10% की ब्याज दर पर दे सकती है.

मान लेते हैं कि ये कार लोन 5 साल के लिए सैंक्शन होता है. इस तरह आपको 10 प्रतिशत ब्याज दर से 5 वर्षों में 22,268 रुपये की कुल 60 EMI चुकानी होंगी. पांच साल पूरे होने के बाद गाड़ी 15,36,068 रुपये की हो जाएगी, जिसमें 2 लाख Down Payment वाले और 5 साल में दिया गया 2,88,026 रुपये का ब्याज भी शामिल है.

इंटीरियर डिटेल

क्रेटा का केबिन स्पेशियस और प्रीमियम है. डुअल-टोन थीम, सॉफ्ट-टच मटेरियल्स, लेदरेट अपहोल्स्ट्री और 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर + टचस्क्रीन का इंटीग्रेटेड पैनल मिलता है. फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन AC और Bose साउंड सिस्टम आराम बढ़ाते हैं. रियर में अच्छा लेग-रूम और 433 लीटर बूट स्पेस है.

फीचर्स और सेफ्टी

इसकी फीचर लिस्ट में लेवल-2 ADAS (फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर), 360° कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, वॉइस-एक्टिवेटेड सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले और पावरफुल इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है.साथ ही इसे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ADAS, ESC, VSM, हिल-स्टार्ट असिस्ट, TPMS और 70+ सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

इंजन और माइलेज

इसे तीन ऑप्शन- 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115 PS, 144 Nm, 6MT/iVT, ARAI 17.4-17.7 kmpl), 1.5L टर्बो पेट्रोल (160 PS, 253 Nm, 7DCT, ~18 kmpl) और 1.5L डीजल (116 PS, 250 Nm, 6MT/6AT, ARAI 19.1-21.8 kmpl) के साथ खरीदा जा सकता है. अधिकतम क्लेम्ड माइलेज 22 KMPL के आसपास है.

बोनस टिप: अगर आप एक फैमिली, ऑफिस आने-जाने  या फिर डेली यूज के लिए एक 5-सीटर SUV तलाश रहे हैं, तो Hyundai Creta बेहतर ऑप्शन हो सकती है. आप 2-3 लाख का डाउन पेंमेंट देकर इसे आसानी से EMI ले सकते हैं.

हमारी सलाह कि अगर आप महीने का 60-80 हजार रुपये कमाते हैं और मौजूदा समय में कोई बड़े लोन की किस्ते नहीं चुका रहे हैं, तब ही इसे Car Loan के साथ घर लाने का प्लान बनाएं. अच्छे ब्जाज पर लोन मिलना आपकी मासिक कमाई और Credit Score पर निर्भर करेगा.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.