2027 Toyota Innova Hycross टेस्टिंग के दौरान फिर दिखी! डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक इतना बदल जाएगी

Toyota Innova Hycross का फेसलिफ्ट वर्जन टेस्टिंग के दौरान फिर दिखा है. ये हाईली कैमोफ्लॉज्ड प्रोटोटाइप 2027 में नए अवतार के साथ आ सकता है. 2022 के अंत में लॉन्च हुए मौजूदा मॉडल के बाद ये मिड-साइकिल रिफ्रेश होगा, जिसमें डिज़ाइन, इंटीरियर और फीचर्स में बड़े बदलाव होने की संभावना है. हालिया स्पाई शॉट्स में फ्रंट फेशिया सबसे साफ नजर आया है, जो नए जेनरेशन हाइलैक्स से इंस्पायर्ड लगता है.

स्लिम LED हेडलाइट्स, रिवाइज्ड ग्रिल और अपराइट बंपर के साथ SUV जैसा स्टांस मिलने की उम्मीद है. साइड प्रोफाइल लगभग वही रहेगी, जबकि रियर में मामूली बदलाव हो सकते हैं. अंदर बड़ी टचस्क्रीन, बेहतर डिजिटल क्लस्टर और एडवांस्ड ADAS फीचर्स आने वाले हैं. पावरट्रेन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन फ्लेक्स फ्यूल विकल्प भी चर्चा में है. ये अपडेट प्रीमियम MPV सेगमेंट में इनोवा हाइक्रॉस की लीडरशिप को और मजबूत करेगी. आइए डिजाइन से लेकर इंटीरियर तक की संभावित अपडेट पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

संभावित डिज़ाइन में सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट में दिख रहा है कैमोप्लॉज के बावजूद स्लिम लाइटिंग यूनिट्स ऊंचे स्थान पर, नए ग्रिल डिज़ाइन (संभवतः हनीकॉम्ब पैटर्न) और रिडिज़ाइन बंपर साफ नजर आ रहे हैं. बोनट ज्यादा अपराइट है, जिससे रोड प्रेजेंस मजबूत होगी. साइड में व्हील आर्च क्लैडिंग और शार्प लाइनें बरकरार रहेंगी, जबकि अलॉय व्हील्स में मामूली फिनिश बदलाव हो सकता है. रियर में टेललाइट्स और बंपर में हल्के अपडेट्स की संभावना है, लेकिन बॉक्सी शेप वही रहेगा.

इंटीरियर की बात करें, तो में स्पाय शॉट्स से बड़ा फ्रीस्टैंडिंग सेंट्रल टचस्क्रीन (लगभग 12 इंच) दिख रहा है, जो मौजूदा 10.1-इंच यूनिट से बड़ा होगा. फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी अपग्रेडेड हो सकता है, संभवतः नए हाइलैक्स जैसे डुअल स्क्रीन सेटअप के साथ. बेहतर 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, अपडेटेड कनेक्टेड कार फीचर्स और बेहतर NVH लेवल की उम्मीद है. हाई वेरिएंट्स में सेकंड-रो वेंटिलेटेड सीट्स और डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम भी आ सकते हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

टोयोटा सेफ्टी सेंस पैकेज में सुधार होने की बात कही जा रही है. बेहतर ADAS फंक्शनैलिटी, जैसे बेहतर लेन कीप असिस्ट और कोलिजन अवॉइडेंस सिस्टम शामिल हो सकते हैं. इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है. 2.0-लीटर पेट्रोल (लगभग 170 bhp) और 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (लगभग 186 bhp) पावरट्रेन जारी रहेंगे. फ्लेक्स फ्यूल या हाई इथेनॉल ब्लेंड (E85 तक) सपोर्ट भी मिल सकता है.

कुल मिलाकर, 2027 इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट डिज़ाइन में SUV जैसे लुक, मॉडर्न इंटीरियर और बेहतर सेफ्टी-फीचर्स के साथ आएगी, जबकि रिलायबिलिटी और एफिशिएंसी बरकरार रहेगी. लॉन्च 2027 की शुरुआत में संभावित है.

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net