Toyota Kirloskar Motor ने इंडियन ऑटो मार्केट में New Generation Hilux को लॉन्च कर दिया है. इस पॉपुलर पिकअप ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये रखी गई है. नए जेनरेशन मॉडल में फ्रेस डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी ने पहली बार 4×2 वेरिएंट भी पेश किया है, जिससे ये शहरी खरीदारों के लिए ज्यादा आकर्षक बन गई है. पुरानी हाइलक्स सिर्फ 4×4 में मिलती थी, लेकिन अब GX 4×2 AT को 31.99 लाख, GX 4×4 को 33.69 लाख और टॉप-स्पेक VX 4×4 AT को 36.69 लाख में खरीदा जा सकता है.
इसकी बुकिंग 28 जुलाई से शुरू हो चुकी है और डिलीवरी अगस्त के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी. डबल कैब बॉडी स्टाइल और IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म बरकरार रखा गया है. ये लाइफस्टाइल पिकअप अब और ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित लगता है. इंडियन मार्केट में Isuzu V-Cross को सीधे टक्कर देने के लिए तैयार इस पिकअप ट्रक को किन खूबियों के साथ उतारा गया है? आइए जानते हैं.
डिजाइन डिटेल
न्यू जेनरेशन हाइलक्स का फ्रंट फेसिया पूरी तरह बदला हुआ है. स्लिम LED हेडलैम्प, हनीकॉम्ब पैटर्न वाली बड़ी ग्रिल, बोल्ड TOYOTA लेटरिंग और सिल्वर स्किड प्लेट वाले नए बंपर ने इसे ज्यादा आक्रामक और मॉडर्न लुक दिया है. पीछे LED टेललैम्प और नए अलॉय व्हील्स से लुक और निखरा है. समग्र प्रोफाइल मजबूत और रग्ड बनी हुई है.
इंटीरियर और फीचर्स
केबिन में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मौजूद है. वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस फोन चार्जिंग, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिकली पावर्ड वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पीएम 2.5 एयर फिल्टर, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, टोयोटा आई-कनेक्ट और इको, नॉर्मल, स्पोर्ट ड्राइव मोड्स दिए गए हैं. सॉफ्ट-टच मैटीरियल और मेटैलिक एक्सेंट से कैबिन प्रीमियम महसूस होती है.
सेफ्टी डिटेल
कंपनी इसे 7 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ABS, TPMS, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ बेचेगी.
इंजन, परफॉरमेंस और माइलेज
इसका 2.8-लीटर फोर-सिलेंडर डीजल इंजन 204 hp पावर और 500 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये सिर्फ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. 4×2 और 4×4 दोनों विकल्प उपलब्ध हैं. 80-लीटर फ्यूल टैंक और मजबूत ऑफ-रोड क्षमता बरकरार है. ऑफिशियल माइलेज फिगर्स अभी तक नहीं आए हैं.