Auto News

65 KM माइलेज, क्रूज कंट्रोल और 3 राइडिंग मोड; Hero Glamour X 125 ने ABS के साथ मारी एंट्री, कीमत ₹1.01 लाख

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 12, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

Hero MotoCorp ने Glamour X 125 का नया ABS वेरिएंट लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत ₹1.01 लाख है. खास बात ये है कि इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ IBS भी मिलता है. बाइक में क्रूज कंट्रोल, 3 राइडिंग मोड, Bluetooth कनेक्टिविटी और 65kmpl माइलेज जैसे फीचर्स भी हैं. जानिए इस नए वेरिएंट में क्या खास बदला है और क्या यह आपके लिए बेहतर विकल्प है.

ख़बरें फटाफट

Hero Glamour X 125 ने ABS के साथ मारी एंट्री, कीमत ₹1.01 लाखZoom

Hero Glamour X 125 को ABS के साथ लॉन्च किया गया है.

Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर 125 सीसी कम्यूटर बाइक Glamour X का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है. इस नए मॉडल में इंटीग्रेटेड ABS यानी सिंगल-चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) दिया गया है. कंपनी का दावा है कि 125cc सेगमेंट में ये दोनों सेफ्टी तकनीकों का कॉम्बिनेशन देने वाली ये पहली मोटरसाइकिल है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.01 लाख रुपये रखी गई है.

पहले से मौजूद ड्रम और डिस्क वेरिएंट्स की तुलना में ये सेफ्टी अपग्रेड वाला टॉप वेरिएंट है. बाइक में क्रूज कंट्रोल, तीन राइडिंग मोड्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स पहले से मौजूद थे, अब एबीएस जुड़ने से ये पहले से ज्यादा सेफ हो गई है. पैनिक ब्रेक अलर्ट और हैज़र्ड लैंप भी दिए गए हैं, जो इमरजेंसी में पीछे वाले वाहनों को अलर्ट करते हैं.

डिज़ाइन डिटेल

हीरो ग्लैमर एक्स का डिज़ाइन स्पोर्टी और मस्कुलर है. इसमें फुल एलईडी लाइटिंग, एच सिग्नेचर हेडलाइट और आकर्षक ग्राफिक्स दिए गए हैं. नए रंगों में गन मेटल ग्रे, मैट एक्सिस ग्रे, ब्लैक पर्ल रेड और ब्लैक टील ब्लू शामिल हैं. 18 इंच के अलॉय व्हील्स और 790 मिमी की सीट हाइट इसे शहर और हाईवे दोनों पर आरामदायक बनाते हैं.

फीचर्स और राइडिंग मोड

फीचर्स की बात करें तो 10.7 सेंटीमीटर का अडैप्टिव मल्टी-कलर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर उपलब्ध है, जिसमें रियल-टाइम माइलेज, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी, गियर शिफ्ट एडवाइजरी और 60 से ज्यादा फंक्शन्स दिखते हैं. ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट मिलते हैं. राइड-बाय-वायर थ्रॉटल के साथ तीन राइडिंग मोड्स—इको, रोड और पावर के साथ क्रूज कंट्रोल हाईवे राइडिंग को आसान बनाता है. सीट के नीचे डुअल मोबाइल स्टोरेज और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी मौजूद हैं.

इंजन और माइलेज

इसमें 124.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर-कूल्ड स्प्रिंट-ईबीटी इंजन लगा है, जो 8250 आरपीएम पर 11.4 बीएचपी पावर और 6500 आरपीएम पर 10.5 एनएम टॉर्क देता है. फाइव-स्पीड गियरबॉक्स के साथ ये स्मूथ पावर डिलीवरी और कम वाइब्रेशन ऑफर करती है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है, जो डेली राइडिंग के लिए काफी किफायती है. 10 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी दूरी के सफर को सपोर्ट करता है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें





Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।