Tech News

9 सितंबर को Apple का इवेंट, नए डिवाइस होंगे लॉन्च!

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 26, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • एप्पल का वार्षिक लॉन्च इवेंट 9 सितंबर 2026 को आयोजित।
  • नये सीईओ जॉन टर्नस iPhone 18 Pro सीरीज़ पेश करेंगे।
  • पहला फोल्डेबल आईफोन, नई वॉच सीरीज़ 12 आएंगे।

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने अपने बहुप्रतीक्षित सालाना लॉन्च कार्यक्रम का औपचारिक ऐलान कर दिया है. यह खास कार्यक्रम 9 सितंबर 2026 को अमेरिका के क्यूपर्टिनो स्थित एप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित किया जाएगा. अमेरिकी समय के अनुसार यह समारोह सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसे भारतीय दर्शक उसी दिन रात 10:30 बजे से एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सीधे देख सकेंगे. कंपनी ने इस बार अपने लॉन्च इवेंट के लिए Surprise and Shine टैगलाइन को चुना है.

नए डिवाइस लॉन्च पर होगी नजर

सितंबर का यह लॉन्च इवेंट ऐपल के प्रशासनिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है. यह पहला मौका होगा जब कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन टर्नस इस वैश्विक मंच से नए प्रोडक्ट्स को पेश करेंगे. टर्नस 1 सितंबर 2026 को टिम कुक के स्थान पर एप्पल के सीईओ के रूप में कार्यभार संभालने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की निगाहें न केवल आने वाले नए डिवाइसेज पर होंगी, बल्कि कंपनी की कमान संभालने वाले नए नेतृत्व के दृष्टिकोण पर भी टिकी रहेंगी.

iPhone 18 Pro सीरीज हो सकते हैं लॉन्च

इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को पेश किए जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इन प्रीमियम मॉडल्स में एडवांस 2nm प्रोसेस पर आधारित A20 Pro चिपसेट और एप्पल का अपना इन-हाउस C2 मॉडम देखने को मिल सकता है. डिजाइन की बात करें तो इनमें अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी और बड़ा कैमरा बंप मिल सकता है. साथ ही इन्हें एक नए डार्क चेरी कलर में उतारा जा सकता है. iPhone 18 Pro Max में बेहतर फोटोग्राफी के लिए वेरिएबल अपर्चर कैमरा मिलने की भी चर्चा है.

यह भी पढ़ें: इन 4 बड़े अपग्रेड के साथ आएगा iPad Mini! इस महीने होगा लॉन्च

एप्पल का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च होने की संभावना

इस बार के लॉन्च की सबसे मुख्य आकर्षण एप्पल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है, जिसे लेकर टेक जगत में काफी समय से उत्सुकता है. ऐसा माना जा रहा है कि इसे iPhone Fold या iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है. सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोल्डेबल डिवाइस में अंदर की तरफ लगभग 7.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले और बाहर की तरफ 5.3 इंच की कवर स्क्रीन दी जा सकती है. यह नया फॉर्म फैक्टर ऐपल के स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है.

एप्पल के और कौन से डिवाइस हो सकते हैं लॉन्च?

स्मार्टफोन के अलावा, कंपनी अपने वियरेबल और ऑडियो पोर्टफोलियो को भी अपडेट करने की तैयारी में है. इवेंट के दौरान नई Apple Watch Series 12 के साथ-साथ अपग्रैडेड AirPods और अन्य एक्सेसरीज को भी मार्केट में उतारा जा सकता है. हालांकि, बेस iPhone 18 को लेकर एप्पल की रणनीति में बदलाव की खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्टैंडर्ड iPhone 18 को इस इवेंट में पेश नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे साल 2027 में लॉन्च करने की योजना बनाई गई है.

यह भी पढ़ें: TRAI का 1600 सीरीज नंबर क्या है? जानें क्यों है जरूरी और रोकेगा फ्रॉड



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।